Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे दिखा फन फैलाए कोबरा -मचा हड़कंप

    (कोरबा) कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर सफर कर रहीं सफाई दीदियां-महापौर ने दिए जांच के आदेश

    (कोरबा) प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सर्प-लगभग डेढ़ घंटे में किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सीपीआई की राज्य परिषद बैठक में उठीं कोरबा की समस्याएं
    कोरबा

    (कोरबा) सीपीआई की राज्य परिषद बैठक में उठीं कोरबा की समस्याएं

    By Vinod Mittal10/27/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * प्रदूषण और बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा प्रमुखता से
    कोरबा (मंथन) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की छत्तीसगढ़ राज्य परिषद की बैठक में कोरबा जिले की प्रमुख जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में जिले में बढ़ते प्रदूषण, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों तथा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से गरीबों को चना नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए इनके निराकरण की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जिला परिषद कोरबा के जिला सचिव कॉमरेड पवन कुमार वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 25 अक्टूबर को रायपुर स्थित होटल ऑल नियर में सीपीआई छत्तीसगढ़ राज्य परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोरबा जिले से जिला सचिव पवन कुमार वर्मा सहित हरिनाथ सिंह, सुनील सिंह, विजयलक्ष्मी चौहान और अनूप सिंह शामिल हुए।
    उक्त बैठक के दौरान जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने कोरबा जिले की ज्वलंत समस्याओं पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि कोरबा में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक होता जा रहा है। इसके साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें जर्जर हालत में हैं, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब परिवारों को शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से चना नहीं मिल पा रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने जिले में पार्टी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों और विभिन्न जनआंदोलनों की जानकारी भी राज्य परिषद के समक्ष रखी।
    उक्त बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव कॉमरेड के. साजि ने देश और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी की रणनीति तैयार करने तथा जनसंगठनों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। राज्य सह सचिव कॉमरेड फूल सिंह कचलाम ने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में संविधान, लोकतंत्र, शिक्षा तथा चिकित्सा व्यवस्था पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, आदिवासी, दलित, छात्र और नौजवान विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने जनता के मतदान के अधिकार पर खतरे की बात भी उठाई। श्री कचलाम ने कहा कि इन मुद्दों के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तथा उसके जनसंगठन ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन लगातार आंदोलन कर रहे हैं।
    बैठक में राज्य कोषाध्यक्ष कॉमरेड लाखन सिंह ने पार्टी के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए पार्टी फंड बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

    27 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) श्रीवास नाई सामाजिक कल्याण समिति ने शरद पूर्णिमा एवं तेईसवीं स्थापना दिवस मनाया हर्षोल्लाह एवं धूमधाम से
    Next Article (कोरबा) हायर सेकेंडरी स्कूल सिमगा के विद्यार्थियों ने “उड़ान प्रोजेक्ट” के तहत अडानी कोरबा प्लांट का किया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण

    Related Posts

    (कोरबा) तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे दिखा फन फैलाए कोबरा -मचा हड़कंप

    10/27/2026

    (कोरबा) कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर सफर कर रहीं सफाई दीदियां-महापौर ने दिए जांच के आदेश

    10/27/2026

    (कोरबा) प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सर्प-लगभग डेढ़ घंटे में किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    10/27/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/27/2026

    (कोरबा) तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे दिखा फन फैलाए कोबरा -मचा हड़कंप

    कोरबा (मंथन) कोरबा तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच…

    (कोरबा) कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर सफर कर रहीं सफाई दीदियां-महापौर ने दिए जांच के आदेश

    (कोरबा) प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सर्प-लगभग डेढ़ घंटे में किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    (कोरबा) डीएमएफ से अग्रिम राशि लेकर सरपंच-सचिव पर अहाता, सामुदायिक भवन का कार्य पूर्ण न करने का आरोप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.