Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई का दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम संपन्न

    (कोरबा) दंतैल के आने पर बढ़ाई गई निगरानी

    (कोरबा) मछली पकड़ते पति डूबा गहरे पानी में-पत्नी ने की बचाने की कोशिश-खुद बची बाल-बाल बची

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) राष्ट्रीय राजमार्ग -149B पर मवेशियों का अनवरत लग रहा जमघट-हादसों का बना हुआ हैं खतरा
    कोरबा

    (कोरबा) राष्ट्रीय राजमार्ग -149B पर मवेशियों का अनवरत लग रहा जमघट-हादसों का बना हुआ हैं खतरा

    By Vinod Mittal09/20/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * टोल वसूली के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
    कोरबा (मंथन) राष्ट्रीय राजमार्ग-149B उरगा-चांपा मार्ग पर मवेशियों का जमघट वाहन चालकों के लिए लगातार परेशानी और हादसों का कारण बनता जा रहा है। पताढ़ी-पहंदा से लेकर सरगबुंदिया, मड़वारानी, कोथारी, पचपेड़ी और जमनीपाली टोल नाका तक कई स्थानों पर सड़क पर मवेशी खुलेआम विचरण करते नजर आ रहे हैं।
    सड़क पर मवेशियों की मौजूदगी का यह सिलसिला केवल सरगबुंदिया तक सीमित नहीं है। पताढ़ी से उरगा और आगे चांपा की ओर जाने वाले मार्ग के कई हिस्सों में भी मवेशियों के झुंड सड़क पर बैठे या विचरण करते नजर आते हैं। दिन के समय वाहन चालक किसी तरह मवेशियों से बचते हुए आगे निकल जाते हैं, लेकिन शाम और रात के समय यही स्थिति गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। वाहनों के सामने अचानक मवेशियों के आ जाने से वाहन चालकों को नियंत्रण संभालने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता।
    मवेशियों के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भी चिंता जता चुका है। सुनवाई के दौरान सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े और उससे होने वाले हादसों के मुद्दे पर अदालत ने सवाल उठाते हुए कहा था कि यदि राष्ट्रीय राजमार्गों से मवेशियों को हटाने की व्यवस्था नहीं हो सकती, तो टोल टैक्स वसूलने के अधिकार पर भी सवाल उठता है। अदालत ने इस मामले में राज्य के मुख्य सचिव से शपथपत्र के साथ रोड मैप भी मांगा था।
    स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल टैक्स की वसूली के साथ यात्रियों की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे में सड़क पर खुले मवेशियों की मौजूदगी को रोकने के लिए नियमित पेट्रोलिंग, संबंधित स्थानीय निकायों से समन्वय और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था जरूरी है। खासकर रात के समय पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाए जाने की जरूरत बताई जा रही है।

    20 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ग्राम अमगांव में शासकीय भवनों के विध्वंस पर प्रशासन ने दिया स्पष्टीकरण
    Next Article (कोरबा) किन्नर समाज में गद्दी को लेकर गहराया विवाद- पुलिस अधीक्षक से की गयी शिकायत

    Related Posts

    (कोरबा) नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई का दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम संपन्न

    09/20/2026

    (कोरबा) दंतैल के आने पर बढ़ाई गई निगरानी

    09/20/2026

    (कोरबा) मछली पकड़ते पति डूबा गहरे पानी में-पत्नी ने की बचाने की कोशिश-खुद बची बाल-बाल बची

    09/20/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/20/2026

    (कोरबा) नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई का दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम संपन्न

    * प्रशिक्षक सौरभ कुमार जैन एवं कल्पना सिंह ने शिक्षकों को सिखाए प्रभावी कक्षा प्रबंधन…

    (कोरबा) दंतैल के आने पर बढ़ाई गई निगरानी

    (कोरबा) मछली पकड़ते पति डूबा गहरे पानी में-पत्नी ने की बचाने की कोशिश-खुद बची बाल-बाल बची

    (कोरबा) किन्नर समाज में गद्दी को लेकर गहराया विवाद- पुलिस अधीक्षक से की गयी शिकायत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.