Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई का दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम संपन्न

    (कोरबा) दंतैल के आने पर बढ़ाई गई निगरानी

    (कोरबा) मछली पकड़ते पति डूबा गहरे पानी में-पत्नी ने की बचाने की कोशिश-खुद बची बाल-बाल बची

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ग्राम अमगांव में शासकीय भवनों के विध्वंस पर प्रशासन ने दिया स्पष्टीकरण
    कोरबा

    (कोरबा) ग्राम अमगांव में शासकीय भवनों के विध्वंस पर प्रशासन ने दिया स्पष्टीकरण

    By Vinod Mittal09/20/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला अंतर्गत हरदीबाजार तहसील के ग्राम अमगांव में एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि पर स्थित शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने की चर्चाओं के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। प्रशासन के अनुसार, ग्राम अमगांव में स्थित शासकीय भवनों को बिना प्रशासनिक समन्वय अथवा बलपूर्वक नहीं तोड़ा गया है। खदान क्षेत्र के विस्तार और भवनों की जर्जर स्थिति को देखते हुए संबंधित शासकीय संस्थानों को विध्वंस की कार्यवाही से पहले ही सुरक्षित एवं वैकल्पिक स्थानों पर स्थानांतरित किया जा चुका था।
    जिला प्रशासन से प्राप्त अधिकृत जानकारी के अनुसार, ग्राम अमगांव में खदान क्षेत्र के समीप स्थित पटवारी कार्यालय, आंगनबाड़ी भवन और छात्रावास लंबे समय से जर्जर स्थिति में थे। खदान क्षेत्र के नजदीक होने के कारण इन भवनों में संचालित संस्थानों को पहले ही अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करने की कार्यवाही की गई थी। पटवारी कार्यालय को करीब दो माह पूर्व तहसील कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया था। इसी तरह छात्रावास और आंगनबाड़ी केंद्र को भी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जा चुका था।
    प्रशासन ने आगे बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन भी खदान क्षेत्र के नजदीक आने के कारण सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाना आवश्यक था। इस संबंध में संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रशासन को पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई थी। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को विध्वंस की कार्यवाही से करीब दो दिन पहले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया था। वर्तमान में क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से संचालित की जा रही हैं।
    जिला प्रशासन के अनुसार, शासकीय भवनों को हटाने की कार्यवाही खदान क्षेत्र के विस्तार तथा भवनों की जर्जर स्थिति को ध्यान में रखते हुए की गई। संबंधित कार्यालयों और संस्थानों को पहले वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराए गए और उनके स्थानांतरण के बाद ही एसईसीएल द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय एवं सहयोग से निष्प्रयोज्य एवं जर्जर भवनों को हटाया गया।
    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्राम अमगांव में किसी संचालित शासकीय कार्यालय अथवा संस्था को जबरन या बलपूर्वक तोड़े जाने की बात तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। प्रशासन के मुताबिक, भवनों को हटाने से पहले उनमें संचालित संस्थानों का स्थानांतरण पूरा किया जा चुका था और इसके बाद ही विध्वंस की कार्यवाही की गई।
    जिला प्रशासन ने यह भी कहा है कि ग्राम हरदीबाजार सहित खदान प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों की रोजगार, पुनर्वास और अन्य मांगों को लेकर एसईसीएल प्रबंधन के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। ग्रामीणों से जुड़े मामलों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने कहा कि खदान प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों, पुनर्वास तथा स्थानीय लोगों से संबंधित विषयों पर संबंधित विभागों और एसईसीएल प्रबंधन के साथ समन्वय बनाए रखा जा रहा है।

    20 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) दीपका ओवरब्रिज निर्माण अंतर्गत कैंप की अनुमति और कार्यप्रणाली की जांच की उठ रही मांग
    Next Article (कोरबा) राष्ट्रीय राजमार्ग -149B पर मवेशियों का अनवरत लग रहा जमघट-हादसों का बना हुआ हैं खतरा

    Related Posts

    (कोरबा) नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई का दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम संपन्न

    09/20/2026

    (कोरबा) दंतैल के आने पर बढ़ाई गई निगरानी

    09/20/2026

    (कोरबा) मछली पकड़ते पति डूबा गहरे पानी में-पत्नी ने की बचाने की कोशिश-खुद बची बाल-बाल बची

    09/20/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/20/2026

    (कोरबा) नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई का दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम संपन्न

    * प्रशिक्षक सौरभ कुमार जैन एवं कल्पना सिंह ने शिक्षकों को सिखाए प्रभावी कक्षा प्रबंधन…

    (कोरबा) दंतैल के आने पर बढ़ाई गई निगरानी

    (कोरबा) मछली पकड़ते पति डूबा गहरे पानी में-पत्नी ने की बचाने की कोशिश-खुद बची बाल-बाल बची

    (कोरबा) किन्नर समाज में गद्दी को लेकर गहराया विवाद- पुलिस अधीक्षक से की गयी शिकायत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.