Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ग्राम सेमरहा में डीएमएफ मद के 20 लाख से निर्मित्त पुलिया छतिग्रस्त
    कोरबा

    (कोरबा) ग्राम सेमरहा में डीएमएफ मद के 20 लाख से निर्मित्त पुलिया छतिग्रस्त

    By Vinod Mittal09/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला प्रशासन के अंतर्गत संचालित डिस्ट्रिक्ट मिनिरल फाऊंडेशन द्वारा लोगों को सुविधा देने के लिए 20 लाख के मद से पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के बनिया ग्राम पंचायत के ग्राम सेमरहा में बनाई गई पुलिया निर्माण के कुछ ही महीनों बाद क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से लोगों को राहत तो नहीं मिली बल्कि एक नई आफत सामने आ गई।
    बताया जा रहा हैं की पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से बारिश के दौरान ग्रामीणों और विद्यालयीन छात्रों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। इस कार्य के लिए प्रशासन ने ग्राम पंचायत को एजेंसी बनाया था जबकि आरईएस ने अपनी निगरानी में निर्माण किया।स्थानीय निवासीयो ने आरोप लगाते हुए कहा की यहां पर पाइप डालकर घटिया क्वालिटी की पुलिया तैयार कर दी गई। किसी भी पुलिया का निर्माण केवल पाइप डालकर रास्ता तैयार कर देने तक सीमित नहीं होता। निर्माण से पहले स्थल का तकनीकी सर्वे, नाले में पानी के सामान्य और अधिकतम बहाव का आंकलन, मिट्टी और नींव की स्थिति की जांच, उचित आकार और क्षमता की पाइप/कल्वर्ट का निर्धारण तथा डिजाइन और तकनीकी स्वीकृति जरूरी होती है। इसके बाद निर्धारित मापदंड के अनुसार नींव, बेस, पाइप की स्थापना, एप्रोच और सुरक्षा संरचना का निर्माण किया जाता है। निर्माण के दौरान संबंधित तकनीकी अधिकारियों और इंजीनियर की जिम्मेदारी होती है कि काम स्वीकृत डिजाइन और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो। निर्माण पूरा होने के बाद भी माप, गुणवत्ता परीक्षण और कार्य की तकनीकी जांच महत्वपूर्ण होती है।
    उन्होंने आगे कहा की ऐसे में ग्राम सेमहरा की पुलिया निर्माण के कुछ महीनों में ही क्षतिग्रस्त होने के बाद यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि इन प्रक्रियाओं का पालन किस स्तर तक किया गया ? ग्रामीणों का कहना है कि डीएमएफ मद से खर्च किए गए करीब 20 लाख रुपये की शासकीय राशि का उचित उपयोग नहीं हुआ। अगर पुलिया इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त हो गई तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य से जुड़े इंजीनियर, संबंधित अधिकारी और निर्माण एजेंसी की भूमिका की जांच कराने की मांग की है।
    पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से इसे अतिवृष्टि और तेज बारिश का परिणाम बताया जा रहा है। ग्रामीण इस तर्क से असहमत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण के समय पुलिया की जगह, पानी के बहाव, पाइप की क्षमता, नींव और संरचना की पर्याप्त तकनीकी जांच की गई होती, तो इतनी जल्दी पुलिया की यह स्थिति नहीं होती।

    14 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मेडिकल कॉलेज पार्किंग से पुनः हुई दो बाइक चोरी-नहीं हैं सीसीटीवी
    Next Article (कोरबा) भादी अमावस्या के अवसर पर आस्था स्थल सप्तदेव मंदिर में राणीसती का हुआ भव्य मंगलपाठ

    Related Posts

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    7-8 किमी दूर पीएचसी पर ग्रामीणों को भरोसा नहीं * 60 किमी दूर ले गए…

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    (कोरबा) भादी अमावस्या के अवसर पर आस्था स्थल सप्तदेव मंदिर में राणीसती का हुआ भव्य मंगलपाठ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.