Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कटघोरा में ईओडब्लु की कार्यवाही से खलबली-नगर सैनिक को अपने साथ ले गई ईओडब्लु की टीम

    (कोरबा) सड़क मार्ग में प्रकाश व्यवस्था मुहैया कराने की पहल

    (कोरबा) सीटीपीटी यूनिट चोरी-मामला दर्ज

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) आंदोलन की चेतावनी पश्चात 85 करोड़ रुपए से बनने वाली सड़क की मरम्मत शुरू-चक्काजाम खत्म
    कोरबा

    (कोरबा) आंदोलन की चेतावनी पश्चात 85 करोड़ रुपए से बनने वाली सड़क की मरम्मत शुरू-चक्काजाम खत्म

    By Vinod Mittal09/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत कसनिया-कटघोरा-पसान राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत खराब होने से लोग परेशान हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने विधायक तुलेश्वर मरकाम के नेतृत्व में आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियो ने मरम्मत कार्य शुरू कराया। इसकी वजह से आयोजित चक्का जाम आंदोलन को स्थगित कर दिया गया। विधायक श्री मरकाम ग्राम जटगा में बैठक लेकर वापस लौट गए।
    जानकारी के अनुसार उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई 50.60 किलोमीटर है। इस सड़क को टू-लेन बनाने के लिए 85 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल चुकी है। इसका टेंडर भी हो चुका है। बारिश की वजह से काम शुरू नहीं हो सका। मरम्मत नहीं होने से करीब 20 किलोमीटर सड़क चलने लायक नहीं है। ग्राम अमलीकुंडा और लैंगा में रोज वाहन फंस रहे हैं। इसके कारण जाम की स्थिति निर्मित होती है। सड़क पर पहले से गड्ढे थे।बारिश के बाद भारी वाहनों के चलने से कई स्थानों पर सड़क दलदल बन चुकी है। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा था।
    तब जिला पंचायत सदस्य और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्वान सिंह मरकाम ने सड़क और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 10 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनी दी थी। जिसका विधायक मरकाम नेतृत्व करने वाले थे। इसके बाद ही विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए। उन्होंने आंदोलन के पहले ही सड़क के गड्ढों को मलबे से भरकर समतल करा दिया। इसके बाद भी कई स्थानों पर पानी भरने की समस्या सामने आ रही है। मरम्मत शुरू होने पर गोंगपा ने आंदोलन स्थगित कर दिया और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। आंदोलन की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय रहा।
    पीडब्ल्यूडी कटघोरा के एसडीओ प्रदीप मरकाम सक्रिय रहे। विधायक का कहना था कि क्षेत्र की सड़कों का समय पर सुधार होना चाहिए। कसनिया-कटघोरा-पसान राष्ट्रीय राजमार्ग दो जिलों को जोड़ती है। इस मार्ग से मरवाही-पेंड्रा और पसान-पिपरिया होकर कोरिया जिला भी आवाजाही करते हैं। पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के आधे से अधिक पंचायत के लोग इसी सड़क पर निर्भर हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई 50.60 किलोमीटर है। लेकिन इसमें से 29 किलोमीटर हिस्से का ही 17.67 करोड़ रुपए से नवीनीकरण कराया गया था। जटगा के आगे के हिस्से को छोड़ दिया गया था। इसकी सिर्फ मरम्मत कराई जा रही थी। अब पूरे मार्ग को अपग्रेड किया जाएगा। कसनिया-कटघोरा-पसान मार्ग की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। बारिश के बाद अक्टूबर से नवीनीकरण का काम शुरू हो जाएगा। ठेका कंपनी को मार्च-2027 तक का समय दिया गया है। बाकी सड़कों को भी ठीक करा रहे हैं। जीआर जांगड़े, ईई, पीडब्ल्यूडी पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने कहा कि सड़कों की मरम्मत समय पर होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की 47 और पीडब्ल्यूडी की 8 सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर चुप नहीं बैठेंगे। जरूरत पड़ने पर सड़क की लड़ाई लड़ी जाएगी।

    12 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सड़क पर अचानक दिखा जानवर-वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
    Next Article (कोरबा) बालको में कार्यरत कर्मचारियो का सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा होने पर मिलन समारोह हुआ आयोजित

    Related Posts

    (कोरबा) कटघोरा में ईओडब्लु की कार्यवाही से खलबली-नगर सैनिक को अपने साथ ले गई ईओडब्लु की टीम

    10/31/2026

    (कोरबा) सड़क मार्ग में प्रकाश व्यवस्था मुहैया कराने की पहल

    10/31/2026

    (कोरबा) सीटीपीटी यूनिट चोरी-मामला दर्ज

    10/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/31/2026

    (कोरबा) कटघोरा में ईओडब्लु की कार्यवाही से खलबली-नगर सैनिक को अपने साथ ले गई ईओडब्लु की टीम

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ में चर्चित शराब, कोल लेवी और मेडिकल घोटालों की जांच के बीच…

    (कोरबा) सड़क मार्ग में प्रकाश व्यवस्था मुहैया कराने की पहल

    (कोरबा) सीटीपीटी यूनिट चोरी-मामला दर्ज

    (कोरबा) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.