Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल पदयात्रा

    (कोरबा) पुराना मकान ढहाते समय दीवार से गिरा मजदूर-मृत

    (कोरबा) नहर में बहे युवक का चौथे दिन मिला शव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सीईआईआर पोर्टल की मदद से विभिन्न राज्यों और जिलों से बरामद किए मोबाइल
    कोरबा

    (कोरबा) सीईआईआर पोर्टल की मदद से विभिन्न राज्यों और जिलों से बरामद किए मोबाइल

    By Vinod Mittal09/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 8 माह में लौटाए 400 से अधिक मोबाइल
    कोरबा (मंथन) आम नागरिकों की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर पुलिस थाना कोरबा ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की तकनीकी सहायता से गुम हुए 110 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कुल कीमत 20 लाख 33 हजार 53 रुपए बताई गई है।
    * विभिन्न राज्यों और जिलों से ट्रेस किए गए मोबाइल
    पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चल रही कार्यवाही के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी एवं डीएसपी रजत कुमार नाग के दिशा-निर्देशन तथा साइबर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में टीम ने मोबाइलों को ट्रेस किया।
    साइबर पुलिस थाना कोरबा एवं जिले के विभिन्न थाना-चौकी स्टाफ के संयुक्त प्रयास से अलग-अलग जिलों और राज्यों से गुम मोबाइलों की तकनीकी मदद से पहचान कर उन्हें बरामद किया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अजय सोनवानी एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    बरामद मोबाइल फोन में एप्पल, सैमसंग, ओप्पो, वीवो, रेडमी, रीअलमी और वनप्लस सहित विभिन्न कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। ये मोबाइल अलग-अलग स्थानों से गुम हुए थे। सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी सहायता के माध्यम से मोबाइलों को ट्रेस कर वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाया गया।
    * मोबाइल वापस मिला तो चेहरों पर आई खुशी
    साइबर पुलिस थाना कोरबा में कुल 110 गुम मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कई मोबाइल स्वामियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल वापस मिल पाएगा, लेकिन पुलिस के प्रयासों से उन्हें अपना मोबाइल वापस मिला। मोबाइल स्वामियों ने कोरबा पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों और साइबर टीम के प्रति आभार जताया।
    * 8 माह में 400 से अधिक मोबाइल लौटाए
    कोरबा पुलिस के अनुसार साइबर पुलिस थाना द्वारा पिछले 8 महीनों में 400 से अधिक गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस दिलाए जा चुके हैं। इससे पहले भी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर गुम एवं चोरी हुए मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए हैं।
    मोबाइल गुम या चोरी होने पर नागरिक सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर जाकर “ब्लॉक स्टोलेन/लॉस्ट मोबाइल” विकल्प का चयन करना होगा। मोबाइल से संबंधित जानकारी, पुलिस शिकायत की प्रति, पहचान पत्र एवं मोबाइल बिल सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन जमा किया जा सकता है। इसके बाद पुलिस एवं संबंधित टेलीकॉम कंपनियों की तकनीकी सहायता से मोबाइल को ट्रैक किया जाता है।
    * साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर करें कॉल
    कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम अथवा चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाना या साइबर पुलिस थाना में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। वहीं साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें तथा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। पुलिस ने कहा कि साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

    11 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के तहत ‘विकसित भारत चैलेंज’ क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ
    Next Article (कोरबा) ओवरटेक के दौरान बेकाबू हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को कुचला

    Related Posts

    (कोरबा) कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल पदयात्रा

    10/30/2026

    (कोरबा) पुराना मकान ढहाते समय दीवार से गिरा मजदूर-मृत

    10/30/2026

    (कोरबा) नहर में बहे युवक का चौथे दिन मिला शव

    10/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/30/2026

    (कोरबा) कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल पदयात्रा

    * पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब * 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल कोरबा (मंथन)…

    (कोरबा) पुराना मकान ढहाते समय दीवार से गिरा मजदूर-मृत

    (कोरबा) नहर में बहे युवक का चौथे दिन मिला शव

    (कोरबा) एसईसीएल दीपका में मिनी सीएचपी टीम की अनूठी पहल

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.