Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बीहड़ अंचल में मास्टरमाइंड टीम ने बांटी खुशियां-महिलाओं-बच्चों को किया कपड़े और शिक्षण सामग्री का किया वितरण
    कोरबा

    (कोरबा) बीहड़ अंचल में मास्टरमाइंड टीम ने बांटी खुशियां-महिलाओं-बच्चों को किया कपड़े और शिक्षण सामग्री का किया वितरण

    By Vinod Mittal09/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) वनांचल क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा करने की पहल के तहत मास्टरमाइंड टीम ने एक बार फिर सराहनीय कार्य किया। टीम के सदस्यों ने कोरबा से करीब 45 किलोमीटर दूर लेमरू क्षेत्र के ग्राम अरेतरा पहुंचकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं को नई साड़ियां, बच्चों को नए कपड़े तथा किताब-कॉपी, पेन और अन्य शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।
    दूरस्थ वनांचल ग्राम में मास्टरमाइंड टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली। लंबे समय बाद अपने बीच बाहरी लोगों को आत्मीयता के साथ देखकर ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक टीम का स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, स्कूल जाने की स्थिति और रोजमर्रा की दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। वहीं महिलाओं और बुजुर्गों से भी उनके जीवन, रहन-सहन और गांव की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
    मास्टरमाइंड टीम के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही इस पहल का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि यह कार्य दानदाताओं और सहयोग करने वाले लोगों के समर्थन से संभव हो पा रहा है। जब दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचती है और उनके चेहरे पर खुशी दिखाई देती है, तो इससे टीम के सदस्यों को भी आत्मीय संतुष्टि मिलती है।
    टीम ने बताया कि ग्राम अरेतरा जैसे वनांचल क्षेत्रों में लोगों का जीवन आज भी प्रकृति के बेहद करीब है। जंगलों के बीच सीमित संसाधनों में ग्रामीण सादगी और आत्मनिर्भरता के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। यहां पहुंचने के दौरान टीम ने ग्रामीणों के रहन-सहन को करीब से देखा और उनकी दिनचर्या को समझने का प्रयास किया।
    जिस इलाके में मोबाइल नेटवर्क तक आसानी से नहीं पहुंचता, वहां मास्टरमाइंड टीम के सदस्य जरूरतमंदों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय कर पहुंचे। टीम का कहना है कि सेवा का दायरा केवल शहरों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन ग्रामो और परिवारों तक भी पहुंचना जरूरी है, जहां सुविधाओं की पहुंच सीमित है।
    इस दौरान बच्चों में नई किताब-कॉपी और कपड़े मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। महिलाओं ने भी साड़ी मिलने पर खुशी जताई। टीम ने भविष्य में भी ऐसे वनांचल क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंदों के साथ समय बिताने और उनकी आवश्यकताओं को समझकर सहयोग करने की बात कही।

    07 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) करैत सर्प ने डंसा 6वीं के छात्र को- मृत
    Next Article (कोरबा) पेड़ से टकरा वाहन जलकर हुआ खाक

    Related Posts

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    7-8 किमी दूर पीएचसी पर ग्रामीणों को भरोसा नहीं * 60 किमी दूर ले गए…

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    (कोरबा) भादी अमावस्या के अवसर पर आस्था स्थल सप्तदेव मंदिर में राणीसती का हुआ भव्य मंगलपाठ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.