कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार एक 407 वाहन कोरबा जिले के कटघोरा बाईपास पर चालक के नियंत्रण से बाहर हो एक पेड़ से जाकर टकरा गया। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में आग लग गई।
गनीमत रही की गाड़ी के पेड़ से टकराते ही चालक कूद कर अपनी जान बचाने में सफल रहा। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचती तब तक 407 वाहन जल चुका था। कटघोरा बायपास पर हुकरा के समीप हुए हादसे की कटघोरा पुलिस जांच कर रही है।
07 सितंबर / मंथन मित्तल





