* शिक्षक दिवस पर विशेष स्याहीमुड़ी हाई स्कूल में बना गणित गार्डन
* शिक्षिका प्रभा साव कि इस पहल से छात्रों में बढ़ी पढ़ाई में रुचि
कोरबा (मंथन) गवर्नमेंट हाईस्कूल स्याहीमुद्दी ऐसा अनोखा विद्यालय है, जहां गणित की पढ़ाई कक्षा में नहीं, गार्डन में होती है। शिक्षिका प्रभा साव कि इस पहल से गणित विषय ही रुचिकर बन गया है।
विद्यालय परिसर में बने गणित गार्डन में पौधों से सूत्र और क्यारियों से छात्र क्षेत्रफल सीख रहे हैं। यहां पर सूत्र, कोण क्षेत्रफल और माप की गणना के लिए अलग-अलग आकृतियां बनी है। स्कूल में अब गणित की पवई ब्लैक बोर्ड और पुस्तक तक सीमित नहीं है। छात्रों के लिए गार्डन ही स्कूल बन गया है। यहां क्यारियों को त्रिकोण, आयत और गोलाकार जैसी आकृतियां दी गई हैं, जिससे लंबाई-चौड़ाई, त्रिज्या और दूरी मापकर छात्र परिमाप निकाल रहे हैं।
शिक्षिका प्रभा बताती हैं कि इसकी शुरुआत 2023 से की गई है। इसमें प्राचार्य डॉ. फरहाना अली ने भरपूर सहयोग किया। छात्रों को खेल-खेल में गणित सीखने का मौका मिल रहा है। गणित विषय को कठिन विषय मानकर छात्रों में पहले भय बना रहता था। मैथ्स गार्डन बनाने का यही उद्देश्य है कि बच्चे गणित से डरे नहीं, बल्कि साथ जुड़कर गणित सीखें। मेरे इस मैथ्स गार्डन में दुविमिय, ज्यामिति आकृतियां जैसे त्रिभुज, समांतर चतुर्भुन, समचतुर्भुज, आयत, वर्ग, पंचभुज व गणित के सांकेतिक चिन्ह क्यारी के रूप बने हुए हैं। इससे बच्चे स्वयं इनकी लंबाई-चौड़ाई, ऊंचाई व कोण का मापन भी कर सकते हैं।
संख्या, निर्देशांक ज्यामिति अर्थात पाठ्यक्रम से संबंधित सभी अवधारणाओं को लगभग मैथ्स गार्डन अन्य वृत्त से संबंधित प्रमेय, रामानुजन त्रिविमीय आकृतियां जैसे बेलन, शंकु, गोला, घन, पनाग की आकृति भी बनी है, जिससे बच्चे स्वयं इन में दर्शाया गया है। इसी प्रकार से आकृतियों से क्षेत्रफल, आयतन व परिमाप का अध्ययन प्रायोगिक रूप से कर सकें। सभी आकृतियो के सूत्र भी लिखे हुए हैं।
05 सितंबर / मंथन मित्तल





