कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में मानसून की सक्रियता अब कम होने लगी है। दोपहर में धूप निकलने से तापमान 4 डिग्री बढ़कर 30 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पर बना हुआ है। पानी की आवक कम होने से बांगो बांध के सभी 7 गेट बंद कर दिए गए। 24 घंटे में 6.7 मिली मीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। भादो में बुधवार से रिमझिम बारिश हो रही थी। इससे आमजन जीवन भी प्रभावित था। कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर थे। बांगो बांध के कैचमेंट एरिया में अधिक बारिश से बांध का जलस्तर बढ़ने पर बुधवार शाम तीन गेट खोल दिए गए थे। इसके बाद गुरुवार को 7 गेट खोल पानी छोड़ा जा रहा था। शुक्रवार शाम को बांध का जलस्तर 358.78 मीटर और पानी का भराव 94.71 प्रतिशत दर्ज किया गया। बांध में अभी 9 हजार क्यूसेक पानी आ रहा है।
इसी कड़ी में रमणीक पर्यटन स्थल चैतुरगढ़ में घना कोहरा छा गया हैं जो देखते ही बनता हैं, अभी वहा का वातावरण बहुत ही ह्रदय स्पर्शी, मनभावन, मनमोहक, नयनाभिराम और मन को प्रफुल्लित करने वाला हैं।
05 सितंबर / मंथन मित्तल





