* चोरी का सामान बरामद
कोरबा (मंथन) प्रार्थी ने थाना दर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 अगस्त की शाम वे प्राथमिक स्कूल जमनीपाली में बाउंड्रीवॉल निर्माण का काम निपटाकर कमरे में सीमेंट, रॉड और मशीनरी ताला बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन 22 अगस्त की सुबह लगभग 09:30 बजे पहुंचने पर कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर रखे औजार तथा लोहे की रॉड गायब थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही संतोष जायसवाल को हिरासत में लिया। भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के तहत कड़ी पूछताछ में उसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया पूरा माल जप्त कर लिया गया है।
उक्त कथित आरोपी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 35(1)(B)(ii) एवं धारा 47 के तहत गिरफ्तारी की वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए परिजनों को सूचित किया गया। अपराध गैर-जमानती होने के कारण कथित आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण के फरार सह-आरोपी की तलाश जारी है।
04 सितंबर / मंथन मित्तल





