Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) रेल सुविधाओं पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने जीएम को गिनाई समस्या
    कोरबा

    (कोरबा) रेल सुविधाओं पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने जीएम को गिनाई समस्या

    By Vinod Mittal09/04/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा लोकसभा क्षेत्र की लंबे समय से लंबित रेल यात्री सुविधाओं की मांगों को लेकर सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे, बिलासपुर के महाप्रबंधक को पत्र भेजा है। उन्होंने सभी प्रस्तावों की तकनीकी एवं परिचालनिक व्यवहार्यता का तत्काल परीक्षण कर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने और उस पर कार्यवाही शुरू करने मांग की है।
    सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि कोरबा देश के प्रमुख ऊर्जा एवं औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है और रेलवे को यहां से महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद कोरबा से बिलासपुर, रायगढ़ सहित अन्य प्रमुख शहरों के लिए पर्याप्त यात्री रेल सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। विशेष रूप से दोपहर के समय बिलासपुर से कोरबा आने के लिए नियमित यात्री ट्रेन नहीं होने से यात्रियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
    उन्होंने रेलवे के समक्ष व्यावहारिक विकल्प रखते हुए कहा कि भोपाल पैसेंजर बिलासपुर में लंबे समय तक खड़ी रहती है। इसके परिचालन समय में आवश्यक समायोजन कर इसे दोपहर करीब 2 बजे बिलासपुर से कोरबा तक चलाने की संभावना पर विचार किया जा सकता है। इसी तरह बिलासपुर-नर्मदा एक्सप्रेस के बिलासपुर में लंबे समय तक खड़े रहने की अवधि का उपयोग करते हुए इसे प्रतिदिन सुबह करीब 9 बजे कोरबा से संचालित करने की संभावना का परीक्षण करने कहा गया है।
    सांसद श्रीमती महंत ने कोरबा-रायगढ़ के बीच नियमित यात्री ट्रेन शुरू करने की भी मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि सुबह करीब 8:30 बजे कोरबा से रायगढ़ तथा शाम करीब 7 बजे रायगढ़ से कोरबा ट्रेन संचालित की जा सकती है। इससे कोरबा, बालपुर, सरगांव, सक्ती, खरसिया सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।
    सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ आने-जाने वाली ऐसी कई ट्रेनें हैं, जिनका परिचालन बिलासपुर में समाप्त हो जाता है। इनमें से उपयुक्त ट्रेनों की पहचान कर उनका कोरबा तक विस्तार किए जाने की संभावनाओं का परीक्षण किया जाना चाहिए। इसके साथ ही अन्य प्रमुख स्टेशनों की तर्ज पर कोरबा से भी विशेष एवं अतिरिक्त यात्री ट्रेनों के संचालन की योजना बनाने की मांग की गई है।
    सांसद ने कहा कि कोरबा की रेल सुविधा का मुद्दा केवल यात्री सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कोरबा के विकास, औद्योगिक गतिविधियों, रोजगार, शिक्षा, व्यापार और आम नागरिकों के दैनिक आवागमन से सीधे जुड़ा हुआ है। कोरबा देश की ऊर्जा और कोयला जरूरतों में महत्वपूर्ण योगदान देता है। ऐसे में यहां की जनता को उसके अनुरूप बेहतर रेल यात्री सुविधाएं मिलना उसका जायज अधिकार है। उन्होंने रेलवे महाप्रबंधक से मांग की है कि सभी प्रस्तावों का तत्काल तकनीकी एवं परिचालनिक परीक्षण कर स्पष्ट और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए तथा इसकी प्रगति से उनके कार्यालय एवं कोरबा की जनता को अवगत कराया जाए।
    सांसद श्रीमती महंत ने स्पष्ट कहा कि कोरबा की रेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को अब केवल आश्वासन तक सीमित रखने के बजाय समयबद्ध और परिणाममूलक कार्यवाही की आवश्यकता है।

    04 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बदलते परिवेश में बेहतर जीवन की नई राह दिखा रहा बालको
    Next Article (कोरबा) रामपुर क्षेत्र के दो प्रमुख मार्गों पर ई-सिटी बस चलाने की मांग

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.