* पावर प्लांट का किया जमीनी निरीक्षण
* शीर्ष अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में स्थापित और संचालित वेदांता समूह की कंपनी बालको के विशेष दौरे पर नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रिया अग्रवाल हेब्बार मंगलवार को पावर प्लांट के विशेष दौरे पर पहुंचीं। उनके इस आगमन से बालको परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खासा उत्साह और सक्रियता देखने को मिली।
जानकारी के अनुसार दौरे की शुरुआत में प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने पावर प्लांट के विभिन्न मुख्य हिस्सों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट के दैनिक संचालन, बिजली उत्पादन की स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण जमीनी गतिविधियों का प्रत्यक्ष जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित प्रबंधकों और इंजीनियरों से वर्तमान व्यवस्थाओं व कार्यप्रणाली पर विस्तार से संवाद किया।
निरीक्षण उपरांत आयोजित उच्चस्तरीय बैठक को इस दौरे का सबसे अहम हिस्सा माना जा रहा है। इस बैठक में कई मुख्य बिंदुओं पर रणनीतिक चर्चा की जा रही है।
* उत्पादन क्षमता एवं दक्षता
प्लांट के वर्तमान बिजली उत्पादन और उसकी क्षमता में सुधार के उपाय पर गहन चर्चा की गयी।
* सुरक्षा एवं मानक
कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और पर्यावरणीय मानकों के पालन पर चर्चा हुई।
* तकनीकी उन्नयन
नए तकनीकी पहलुओं और आधुनिक संयंत्रों का समावेश पर भी चर्चा हुई।
* भविष्य की योजनाएं
इसके अंतर्गत बालको के आगामी विस्तार और दीर्घकालिक लक्ष्यों का रोडमैप तैयार करने पर भी गहन चर्चा हुई।
शीर्ष प्रबंधन के इस प्रत्यक्ष दौरे को बालको के जमीनी कामकाज को सुदृढ़ करने और भविष्य की रणनीतियों को धार देने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के बाद प्रबंधन की ओर से आने वाले निर्देशों पर उद्योग जगत और अधिकारियों की निगाहें टिकी हुई हैं।
01 सितंबर / मंथन मित्तल





