* 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तालाब में तैरती मिली लाश
* 21 वर्षीय युवक का नाले में मिला शव
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पानी में डूबी लाश मिलने से उन क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी हैं।
जानकारी के अनुसार पहली घटना कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में घटित हुई, जहां एक 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तालाब में तैरती लाश मिली हैं। वहीं दूसरी घटना कोरबा-चांपा सड़क मार्ग अंतर्गत उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम चितापाली में घटित हुई, जहां बहते नाले में बहने से 21 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना थाना कटघोरा क्षेत्र के ग्राम नवागांव में घटित हुई हैं। मृतका का नाम परागा बाई पति स्व. अंकिरा प्रसाद बेला, उम्र 88 वर्ष, निवासी नवागांव बताया जा रहा हैं।
वहीं दूसरी घटना उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम चितापाली की है। यहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब डोम नाला के पास एक 21 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान संजय धनवार पिता सुख सिंग धनवार, निवासी ग्राम चितापाली के रूप में हुई है।
पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
01 सितंबर / मंथन मित्तल





