Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोरबा जिला पुलिस ने साइबर जागृति अभियान अंतर्गत एक दिन में 3500 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक
    कोरबा

    (कोरबा) कोरबा जिला पुलिस ने साइबर जागृति अभियान अंतर्गत एक दिन में 3500 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक

    By Vinod Mittal08/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत पुलिस ने बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
    इस कड़ी में बांकीमोंगरा, सिविल लाइन रामपुर, पाली, बांगो, रजगामार, कटघोरा एवं पसान क्षेत्र पुलिस द्वारा विभिन्न विद्यालयो एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम चलाकर लगभग 3500 विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए।
    थाना सिविल लाइन द्वारा निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल, बाकीमोंगरा द्वारा आत्मानंद पब्लिक स्कूल, कटघोरा द्वारा डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा, करतला द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल बड़मार, सीएसईबी द्वारा गायत्री मंदिर स्कूल, कोतवाली द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोरबा और पाली द्वारा हाई स्कूल माखनपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
    कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यूपीआई फ्रॉड, बैंक फ्रॉड, फर्जी कॉल, अनजान लिंक, संदिग्ध एपीके फाइल और फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने की जानकारी दी गई। पुलिस ने अपील की कि ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।
    साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। साथ ही साइबर जागरूकता के लिए अपनी सेल्फी कोरबा पुलिस कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर 9479193399 पर शेयर करें।

    25 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) रानी धनराज कुंवर चिकित्सालय में मानव भ्रूण मिलने से फ़ैली सनसनी-बड़े फर्जीवाड़े की आशंका
    Next Article (कोरबा) दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि एवं रक्तदान शिविर आहूत

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.