Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि एवं रक्तदान शिविर आहूत
    कोरबा

    (कोरबा) दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि एवं रक्तदान शिविर आहूत

    By Vinod Mittal08/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) विश्व सद्भावना भवन, टी.पी. नगर, कोरबा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एस.एन. केसरी सीएमएचओ कोरखा, राम सिंह अग्रवाल चेयरमैन रेडक्रॉस सोसायटी कोरबा, वाइस चेयरमैन राजेन्द्र तिवारी, डॉ. के.सी. देवनाथ, बी.के. रुकमणी एवं बी.के. बिंदु सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं भाई-बहन उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों के स्वागत, तिलक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। तत्पश्चात दादी प्रकाशमणि जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
    इस अवसर पर बी.के. लीना ने दादी प्रकाशमणि के जीवन एवं उनकी सेवाओं का परिचय देते हुए कहा कि दादी ने अपने प्रेम, करुणा, सरलता और आध्यात्मिक शक्ति के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया। उनके जीवन से हमें सेवा, त्याग और मानवता की प्रेरणा मिलती है।
    बी.के. रुकमणी दीदी ने कहा कि दादी प्रकाशमणि का जीवन सादगी, सहनशीलता, प्रेम और विश्व कल्याण की भावना का अनुपम उदाहरण था। उन्होंने सभी को दादी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। बी.के. बिंदु ने कहा कि दादी ने सदैव आत्मिक प्रेम, भाईचारे और विश्व शांति का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर हम समाज में शांति, सद्भावना और सकारात्मकता का वातावरण बना सकते हैं।
    डॉ. एस.एन. केसरी सीएमएचओ कोरबा ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम बताया तथा सभी से रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में आगे आने का आह्वान किया। राम सिंह अग्रवाल चेयरमैन रेडक्रॉस सोसायटी कोरबा ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित रक्तदान महाअभियान की सराहना करते हुए सभी स्क्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
    राजेन्द्र तिवारी एवं डॉ. के.सी. देवनाथ ने भी दादी प्रकाशमणि को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन-मूल्यों को आत्मसात करने तथा समाज सेवा में योगदान देने का संदेश दिया। इसके पश्चात दादी जी की पुण्य स्मृति में सभी ने तीन मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पूरा वातावरण भावपूर्ण एवं आध्यात्मिक हो गया।
    कार्यक्रम में बी.के. मधुबाला द्वारा सभी को राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया गया। उन्होंने राजयोग के माध्यम से मन को शांत, स्थिर एवं सकारात्मक बनाने तथा आत्मिक शक्ति का अनुभव करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. के.सी. देवनाथ द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, ब्रह्माकुमारी बहनों, सेवाधारियों, स्तदाताओं एवं सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए रक्तदान महाअभियान को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
    इसके पथात स्क्तदान महाअभियान का शुभारंभ हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। रक्तदाताओं ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं सेवा भावना का परिचय दिया। रेडक्रॉस सोसायटी एवं स्वर्गीय बिसाहू दास महंत मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध इंदिरा गांधी अस्पताल, कोस्बा की ओर से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की गई।

    25अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कोरबा जिला पुलिस ने साइबर जागृति अभियान अंतर्गत एक दिन में 3500 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक
    Next Article (कोरबा) उग्र ग्रामीणों ने बारिश के बीच लालपुर-भेजीनारा में शुरू की बेमियादी धरना

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.