कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के सीतामढ़ी क्षेत्र को शहर का प्रवेश द्वार मानते हैं, लेकिन गड्डों की वजह से सड़क की सूरत ही बदल गई। 200 मीटर की सड़क पर लगभग 300 से अधिक गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी भरने से गड्ढे की गहराई पता नहीं चलती। इससे बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
उल्लेखनीय हैं की नगर निगम ने कोरबा शहर की छवि चमकाने डेढ़ करोड़ से गौ माता चौक पर भव्य प्रवेश द्वार बनवाया, लेकिन यहां पर भी भारी वाहनों की पार्किंग बन गई। नहर पुल से गड्डे की शुरुआत होती है। सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन मार्ग मोड़ तक लोगों को गड्ढे के बीच ही सफर करना पड़ता है।
बीच में ही स्कूल और कॉलेज भी हैं। इसका बड़ा कारण पानी की निकासी नहीं होना है। सड़क किनारे नाली नहीं बनी है। बारिश का पानी गड्ढे में भरने से सड़क और टूट रही है।
21 अगस्त / मंथन मित्तल





