कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के सीतामढ़ी क्षेत्र में निवासरत मालती किन्नर का निधन हो गया हैं। बताया जा रहा हैं की वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। वह नगर निगम में पार्षद के लिए चुनाव भी लड़ चुकी थी। वह अकसर अपनी टीम के साथ लोगों के यहां सुख में भागीदारी निभाती थी। कोरबा अंचल के लिए मालती एक परिचित चेहरा थी। उनके निधन की खबर से अंचल में शोक की लहर व्याप्त हैं।
किन्नर मालती के निधन पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने भी शोक जताया हैं।
16 अगस्त / मंथन मित्तल





