Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा पुलिस फाइल में दर्ज 64 बदमाशों को बुलाकर दी सख्त चेतावनी

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) महीनों से कार्यरत मजदूरों का वेतन लंबित
    कोरबा

    (कोरबा) महीनों से कार्यरत मजदूरों का वेतन लंबित

    By Vinod Mittal08/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा द्वारा 5 अगस्त 2026 को जारी स्मरण पत्र ने एक गंभीर प्रशासनिक विरोधाभास को उजागर कर दिया है। पत्र में दीपका, रंजना, चाकाबूड़ा, भिलाई बाजार, छुरी, बांकीमोंगरा सहित विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को साफ-सफाई मद में कार्यरत मजदूरों के बैंक खाते एवं आवश्यक विवरण तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोरबा तथा खंड चिकित्सा अधिकारी, कटघोरा के पूर्व आदेशों के अवहेलना के बाद स्मरण पत्र संदर्भ में जारी किया गया है।विडंबना देखिए कि जिन सफाई कर्मियों/चौकीदारों और आयुष्मान ऑपरेटरों की बैंक जानकारी इतनी तत्परता से संबंधित विभाग द्वारा उनके वेतन भुगतान हेतु मांगी जा रही है, जो पिछले कई महीनों से अपने मानदेय का इंतजार कर रहे हैं।
    अब सवाल यह उठता है कि जब मजदूरों का भुगतान समय पर नहीं होना है, तब केवल कागजी प्रक्रिया पूरी कराने की जल्दबाजी किसलिए? यह कि एक-एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन 6 से 12 ग्राम पंचायतों के ग्राम आते हैं। इन क्षेत्रों में अस्पताल परिसर की स्वच्छता,सुरक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी इन्हीं कम वेतनभोगी कर्मचारियों पर भी होती है। इसके बावजूद इनका मानदेय नियमित कर्मचारियों की तुलना में लगभग दस गुना कम है।
    दूसरी ओर अपेक्षाकृत इनसे अधिक वेतन पाने वाले अनेक नियमित कर्मचारियों की कार्य उपस्थिति और जवाबदेही को लेकर भी समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। प्रशासनिक व्यवस्था केवल जानकारी मांगने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। यदि बैंक खातों का विवरण अनिवार्य है तो संबंधित अधिकारियों की यह भी जिम्मेदारी है कि जानकारी समय पर संकलित हो जावें यदि सबसे कम वेतन पाने वाले कर्मचारी ही समय पर भुगतान से इस प्रकार वंचित रहेंगे तो स्वास्थ्य संस्थानों की स्वच्छता और सेवा गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पढऩा स्वाभाविक है । स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूती केवल इन अस्पतालों के बड़े – बड़े भवनो और उपकरणों से नहीं बल्कि उनके इन प्रभावित कर्मचारियों से भी होती है जो प्रतिदिन अस्पतालों को स्वच्छ,सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ पूरा कराने में सहयोग करते है इसलिए प्रशासनिक निर्देशों के साथ-साथ उनके अधिकारों और समय पर मानदेय भुगतान पर भी समान गंभीरता से ध्यान देना अति आवश्यक है।

    12अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) तीन प्रमुख समस्याओं पर आहूत हुई बैठक-आंदोलन जारी रखने लिया गया निर्णय
    Next Article (कोरबा) वीबी-जी राम जी योजना तहत जिले के 600 से अधिक विद्यालयो में बनेंगे बालिका शौचालय

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा पुलिस फाइल में दर्ज 64 बदमाशों को बुलाकर दी सख्त चेतावनी

    09/15/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/15/2026

    (कोरबा) कोरबा पुलिस फाइल में दर्ज 64 बदमाशों को बुलाकर दी सख्त चेतावनी

    * 105 पर हुई कार्यवाही * 50 को भेजा गया जेल कोरबा (मंथन) गणेश चतुर्थी…

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.