* कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि
कोरबा (मंथन) स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य समारोहों के लिए राज्य शासन ने मुख्य अतिथियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को अन्य जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोरबा जिला मुख्यालय में विधायक अमर अग्रवाल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया जाएगा।
* 15 अगस्त को 33 जिलों में फहराया जाएगा तिरंगा
क्र. जिला मुख्य अतिथि
1 रायपुर विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
2 बिलासपुर तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री
3 दुर्ग अरुण साव, उपमुख्यमंत्री
4 बस्तर विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री
5 राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष
6 सरगुजा रामविचार नेताम, मंत्री
7 महासमुंद दयालदास बघेल, मंत्री
8 दंतेवाड़ा केदार कश्यप, मंत्री
9 कबीरधाम लखन लाल देवांगन, मंत्री
10 मनेंद्रगढ़ श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री
11 रायगढ़ ओ.पी. चौधरी, मंत्री
12 कांकेर टंकराम वर्मा, मंत्री
13 सूरजपुर श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री
14 जांजगीर-चांपा गुरु खुशवंत साहेब, मंत्री
15 जशपुर राजेश अग्रवाल, मंत्री
16 बालोद गजेन्द्र यादव, मंत्री
17 बलौदाबाजार बृजमोहन अग्रवाल, सांसद
18 बेमेतरा विजय बघेल, सांसद
19 खैरागढ़ संतोष पाण्डेय, सांसद
20 कोंडागांव भोजराज नाग, सांसद
21 बलरामपुर चिंतामणि महाराज, सांसद
22 सारंगढ़ राधेश्याम राठिया, सांसद
23 गरियाबंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सांसद
24 सक्ती श्रीमती कमलेश जांगड़े, सांसद
25 बीजापुर महेश कश्यप, सांसद
26 सुकमा देवेंद्र प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद
27 मोहला श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, राज्यसभा सांसद
28 कोरबा अमर अग्रवाल, विधायक
29 धमतरी अजय चन्द्राकर, विधायक
30 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही धर्मजीत सिंह, विधायक
31 मुंगेली पुन्नूलाल मोहले, विधायक
32 कोरिया भैया लाल राजवाड़े, विधायक
33 नारायणपुर सुश्री लता उसेंडी, विधायक
10 अगस्त / मंथन मित्तल





