Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) ग्राम आमगांव में हाईस्कूल की 40 बेटियों को प्रदान की गयी सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साइकिल

    (कोरबा) जर्जर सड़क और क्षतिग्रस्त पुल को लेकर किये चक्काजाम से लगभग चार घंटे थमा यातायात

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) राखड़ बांध प्रभावितों का धरना एसडीएम की समझाइश के बाद हुआ समाप्त
    कोरबा

    (कोरबा) राखड़ बांध प्रभावितों का धरना एसडीएम की समझाइश के बाद हुआ समाप्त

    By Vinod Mittal08/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 308 भू-प्रभावित परिवारों को नियमित नौकरी देने की मांग
    * सोमवार को एसडीएम कार्यालय में होगी चर्चा
    कोरबा (मंथन) डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा-पूर्व के राखड़ बांध निर्माण से प्रभावित गोढ़ी एवं ग्राम पंडरीपानी के ग्रामीणों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 7 अगस्त से राखड़ डैम ग्राम पंडरीपानी में धरना शुरू किया। ग्रामीण 2007 में अधिग्रहित भूमि के एवज में प्रभावित परिवारों के सदस्यों को नियमित नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।
    ग्रामीणों के अनुसार राखड़ बांध निर्माण के लिए वर्ष 2007 में उनकी पैतृक भूमि का भू-अर्जन किया गया था। इसके बाद 29 नवंबर 2010 को विधानसभा में की गई घोषणा के तहत 308 भूमि प्रभावित कृषकों के परिवारों में से एक व्यक्ति को पात्रता एवं अहर्ता के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड में नौकरी दिए जाने की बात कही गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि प्रभावित परिवारों के कुछ सदस्यों को नियमित रोजगार मिल चुका है, जबकि शेष लोगों को नियमित पद के बजाय संविदा आधार पर रोजगार दिया जा रहा है।
    ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में की गई घोषणा के बावजूद उन्हें उनका अधिकार नहीं मिल रहा है। इसी मांग को लेकर उन्होंने जिला प्रशासन को आवेदन सौंपते हुए अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी थी और 7 अगस्त से धरने पर बैठ गए।
    * एसडीएम की समझाइश के बाद समाप्त हुआ धरना
    धरने की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम कोरबा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी मांगों को सुना। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर प्रशासन स्तर पर गंभीरता से चर्चा की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को सोमवार को एसडीएम कार्यालय में बुलाकर विस्तृत चर्चा करने की बात कही।
    एसडीएम की समझाइश और सोमवार को कार्यालय में चर्चा के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने फिलहाल धरना समाप्त करने पर सहमति जताई। हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगों का संतोषजनक समाधान नहीं होने की स्थिति में वे आगे आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।
    * नियमित नौकरी या भूमि वापसी की मांग
    ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष मांग रखी है कि पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप भू-प्रभावित परिवारों के पात्र सदस्यों को नियमित पद पर नौकरी दी जाए। उनका कहना है कि यदि अधिग्रहित भूमि के एवज में रोजगार नहीं दिया जाता है, तो उनकी आजीविका के लिए अधिग्रहित भूमि वापस करने की कार्यवाही की जाए। सोमवार को एसडीएम कार्यालय में होने वाली चर्चा पर ग्रामीणों की नजरें टिकी हैं। देखना होगा कि वर्षों से लंबित इस मामले में प्रशासन और विद्युत प्रबंधन की ओर से क्या ठोस समाधान निकलता है।

    08 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्र. 01 गोबर घोरा में 4.20 लाख रुपये के नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न
    Next Article (कोरबा) बालको विस्तार से कोरबा बनेगा एल्युमिनियम डाउनस्ट्रीम उद्योगों का प्रमुख केंद्र

    Related Posts

    (कोरबा) ग्राम आमगांव में हाईस्कूल की 40 बेटियों को प्रदान की गयी सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साइकिल

    08/08/2026

    (कोरबा) जर्जर सड़क और क्षतिग्रस्त पुल को लेकर किये चक्काजाम से लगभग चार घंटे थमा यातायात

    08/08/2026

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/08/2026

    (कोरबा) ग्राम आमगांव में हाईस्कूल की 40 बेटियों को प्रदान की गयी सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साइकिल

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में शिक्षा के माध्यम से बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने…

    (कोरबा) जर्जर सड़क और क्षतिग्रस्त पुल को लेकर किये चक्काजाम से लगभग चार घंटे थमा यातायात

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    (कोरबा) ग्राम तरदा के खेत में दिखा 3-4 फीट का मगरमच्छ-ग्रामीणों ने रस्सी बांधकर पकड़ा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.