Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) ग्राम आमगांव में हाईस्कूल की 40 बेटियों को प्रदान की गयी सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साइकिल

    (कोरबा) जर्जर सड़क और क्षतिग्रस्त पुल को लेकर किये चक्काजाम से लगभग चार घंटे थमा यातायात

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बालको विस्तार से कोरबा बनेगा एल्युमिनियम डाउनस्ट्रीम उद्योगों का प्रमुख केंद्र
    कोरबा

    (कोरबा) बालको विस्तार से कोरबा बनेगा एल्युमिनियम डाउनस्ट्रीम उद्योगों का प्रमुख केंद्र

    By Vinod Mittal08/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * नए स्मेल्टर का 75 फीसदी काम पूर्ण
    उत्पादन क्षमता होंगी 10 लाख टन वार्षिक
    * बर्रा कोल ब्लॉक 2028 तक विकसित करने का लक्ष्य
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में स्थापित और संचालित वेदांता समूह कि कंपनी भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में चल रहे विस्तार और आधुनिकीकरण के कार्यों से कोरबा के एल्युमिनियम उद्योग को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं। बताया जा रहा हैं कि नए स्मेल्टर प्लांट का लगभग 75 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके शुरू होने के बाद बालको की एल्युमिनियम उत्पादन क्षमता बढ़कर 10 लाख टन प्रतिवर्ष हो जाएगी। इससे वेदांता समूह की कुल एल्युमिनियम उत्पादन क्षमता करीब 28.5 लाख टन प्रतिवर्ष पहुंच जाएगी और समूह दुनिया के प्रमुख एल्युमिनियम उत्पादकों में शामिल होगा।
    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि “निजीकरण के समय बालको की उत्पादन क्षमता लगभग एक लाख टन प्रतिवर्ष थी। लगातार निवेश, आधुनिक तकनीक और नई परियोजनाओं के चलते इसे बढ़ाकर लगभग पांच लाख टन किया गया। अब नए स्मेल्टर के निर्माण के बाद क्षमता दोगुनी होकर 10 लाख टन प्रतिवर्ष हो जाएगी।” उन्होंने कहा कि यह विस्तार केवल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि कोरबा को देश के प्रमुख एल्युमिनियम केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
    * एल्युमिनियम पार्क विकसित करने की तैयारी
    बालको संयंत्र के आसपास एल्युमिनियम पार्क विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है। इसके लिए संयंत्र से लगभग दो से तीन किलोमीटर के दायरे में जमीन की तलाश की जा रही है। यहां लघु एवं मध्यम उद्योगों को सीधे हॉट मेटल उपलब्ध कराया जाएगा। इससे एल्युमिनियम आधारित डाउनस्ट्रीम उद्योगों को कच्चा माल आसानी से मिलेगा और परिवहन लागत कम होने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार तथा निवेश के अवसर बढ़ेंगे।
    कंपनी का उद्देश्य एल्युमिनियम उत्पादों की स्थानीय स्तर पर वैल्यू एडिशन बढ़ाना है। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में भी निवेश जारी रखने की बात कही गई है, ताकि औद्योगिक विकास का लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंच सके।
    * 2028 तक बर्रा कोल ब्लॉक विकसित करने का लक्ष्य
    एल्युमिनियम उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ ऊर्जा और कोयले की आवश्यकता भी बढ़ेगी। इसे देखते हुए रायगढ़ जिले के बर्रा कोल ब्लॉक को वर्ष 2028 तक विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके शुरू होने के बाद बाहरी स्रोतों से कोयला खरीद पर कंपनी की निर्भरता कम होगी।
    वर्तमान में बालको अपने कैप्टिव पावर प्लांट की जरूरत पूरी करने के बाद करीब 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली खुले बाजार में बेच रहा है। कंपनी के अनुसार भविष्य में उत्पादन विस्तार के साथ ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए दीर्घकालिक योजना तैयार की गई है।
    * कैंसर उपचार सुविधा विकसित करने पर विचार
    बालको के सीईओ राजेश कुमार सिंह ने कोरबा में कैंसर उपचार की सुविधा विकसित करने की संभावना की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वेदांता समूह के रायपुर स्थित कैंसर अस्पताल की तर्ज पर बालको क्षेत्र में भी विशेष कैंसर उपचार सुविधा विकसित करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए तकनीकी परीक्षण किया जाएगा। योजना साकार होने पर कोरबा और आसपास के जिलों के मरीजों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।
    बालको क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए परसाभाठा से रूमगड़ा तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए जिला प्रशासन को 30 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जा चुके हैं। बारिश के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। सड़क बनने से भारी वाहनों का दबाव कम होगा और बालको क्षेत्र में लंबे समय से बनी जाम की समस्या से भी राहत मिलने की संभावना है।
    बालको प्रबंधन का कहना है कि कंपनी के विस्तार के साथ स्थानीय क्षेत्र के विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। उत्पादन क्षमता बढ़ने, नए उद्योगों के आने, सड़क एवं बिजली जैसी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सामाजिक क्षेत्र में निवेश से कोरबा में औद्योगिक गतिविधियों, रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

    08 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) राखड़ बांध प्रभावितों का धरना एसडीएम की समझाइश के बाद हुआ समाप्त
    Next Article (कोरबा) ग्राम तरदा के खेत में दिखा 3-4 फीट का मगरमच्छ-ग्रामीणों ने रस्सी बांधकर पकड़ा

    Related Posts

    (कोरबा) ग्राम आमगांव में हाईस्कूल की 40 बेटियों को प्रदान की गयी सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साइकिल

    08/08/2026

    (कोरबा) जर्जर सड़क और क्षतिग्रस्त पुल को लेकर किये चक्काजाम से लगभग चार घंटे थमा यातायात

    08/08/2026

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/08/2026

    (कोरबा) ग्राम आमगांव में हाईस्कूल की 40 बेटियों को प्रदान की गयी सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साइकिल

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में शिक्षा के माध्यम से बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने…

    (कोरबा) जर्जर सड़क और क्षतिग्रस्त पुल को लेकर किये चक्काजाम से लगभग चार घंटे थमा यातायात

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    (कोरबा) ग्राम तरदा के खेत में दिखा 3-4 फीट का मगरमच्छ-ग्रामीणों ने रस्सी बांधकर पकड़ा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.