* वर्षों पुरानी जलभराव और गंदगी की समस्या से मिलेगी निजात
* वार्डवासियों में हर्ष का माहौल
कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम नगर पालिका परिषद दीपका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 गोबर घोरा में जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में 4 लाख 20 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नालियों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ।
भूमिपूजन के इस शुभ अवसर पर गोबर घोरा के गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने नारियल फोड़कर कार्य का श्रीगणेश किया और विकास कार्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल ने कहा वार्ड में पक्की नाली की व्यवस्था न होने के कारण लंबे समय से घरों का निस्तारी पानी और बारिश का जल सड़कों तथा खाली प्लॉटों में इधर-उधर बहता रहता था जलभराव के कारण मच्छर और तरह-तरह की बीमारियों का खतरा लगातार बना रहता था जिससे वार्डवासी काफी परेशान थे अब इस 4.20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सुव्यवस्थित नाली के निर्माण से जलभराव की गंभीर समस्या से हमेशा के लिए राहत मिलेगी।
पार्षद श्री जायसवाल ने आगे कहा कि क्षेत्र को स्वच्छ सुंदर और रोगमुक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है नाली निर्माण कार्य शुरू होने पर गोबर घोरा के निवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए पार्षद एवं नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया ।
08 अगस्त / मंथन मित्तल



