कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के बुधवारी बाजार में मुख्य प्रवेश द्वार के सामने नाली के ऊपर बना कंक्रीट स्लैब उस समय टूट गया जब एक मालवाहक वाहन सामान उतारने पहुंचा। स्लैब धंसने से वाहन उसमे फंस गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि सामान्य मालवाहक वाहन का भार भी स्लैब नहीं झेल पाया, तो करोड़ों रुपये से कराए जा रहे विकास कार्यों की मजबूती पर संदेह होना स्वाभाविक है। लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार एजेंसी पर कार्यवाही की मांग की है।
01 अगस्त / मंथन मित्तल



