Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सावन माह में शिवभक्तों के लिए विहिप-बजरंग दल द्वारा दी जा रही कनकी धाम मार्ग पर निःशुल्क चाय, पेयजल-24 घंटे हेल्पलाइन सुविधा
    कोरबा

    (कोरबा) सावन माह में शिवभक्तों के लिए विहिप-बजरंग दल द्वारा दी जा रही कनकी धाम मार्ग पर निःशुल्क चाय, पेयजल-24 घंटे हेल्पलाइन सुविधा

    By Vinod Mittal07/31/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में भगवान शिव की भक्ति और सेवा के पावन सावन माह में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा शिवभक्तों की सुविधा के लिए विशेष सेवा अभियान शुरू करने घोषणा की गयी है। इसके अंतर्गत कनकी धाम में जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं की यात्रा को सहज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से संगठन द्वारा पूरे सावन माह निःशुल्क चाय, शीतल पेयजल तथा 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा संचालित की जाएगी।
    संगठन की ओर से जारी अधिकृत जानकारी के अनुसार कनकी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग में दो प्रमुख स्थानों पर सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां भक्तों को निःशुल्क चाय एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। सावन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा और कांवड़ यात्रा के माध्यम से भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यह सेवा अभियान यात्रियों को राहत प्रदान करेगा।
    श्रद्धालुओं की सहायता के लिए विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा 24×7 हेल्पलाइन सेवा (8171080108) भी प्रारंभ की गई है। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी, मार्गदर्शन की आवश्यकता अथवा आपात स्थिति में श्रद्धालु इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकेंगे। संगठन के कार्यकर्ता चौबीसों घंटे सेवा भाव से उपलब्ध रहकर यथासंभव सहयोग प्रदान करेंगे।
    विश्व हिन्दू परिषद कोरबा के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि सावन का महीना केवल पूजा-अर्चना का नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का भी पर्व है। भगवान शिव के भक्तों की सेवा करना ही सच्चे अर्थों में शिव सेवा है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे सावन माह श्रद्धालुओं की सहायता, सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगा। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की सेवा ही संगठन की सबसे बड़ी पहचान है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुरू की गई यह पहल सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत करेगी।
    संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि सावन के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सेवा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि किसी भी भक्त को यात्रा के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े। सेवा कार्य में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता निरंतर उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन भी करेंगे। सावन माह में शुरू की गई यह पहल धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा का भी उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल का यह सेवा अभियान श्रद्धालुओं के बीच न केवल सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करेगा।

    31 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने किया कटघोरा ब्लॉक का भ्रमण
    Next Article (कोरबा) बांगो जलाशय 83.34% भरा-पिछले तीन वर्षों की तुलना में जलस्तर और जलभराव सर्वाधिक

    Related Posts

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    07/31/2026

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    07/31/2026

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक…

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.