कोरबा (मंथन) भारतीय राइफल संघ के तत्वाधान में प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 25वी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी रायपुर में किया गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के शूटर्स ने हिस्सा लिया।
09 जुलाई को आरंभ हुई इस प्रतियोगिता का समापन 21 जुलाई को हुआ जिसमें कोरबा जिले के खिलाड़ी एवं टीम कोच आकाश सराफ ने 50m 3 पोजीशन राइफल शूटिंग मेंस प्रतिस्पर्धा में 523 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया और प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई हुए।
टीम इवेंट में कोरबा जिले से अक्षय कुमार एंथोनी, जॉय लाल और कोविद कुमार निर्मलकर तीनों ने मिलकर कोरबा जिले को तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक दिलाया। इस उपलब्धि व अपने अभ्यास के लिए सभी राइफल प्रतिभागियों ने अपनी सफलता का श्रेय नैशनल रेनाउंड मेडलिस्ट व अपने कोच आकाश सराफ को दिया।
24 जुलाई / मंथन मित्तल



