कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत मानिकपुर चौकी पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक घर में चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारकर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹18,800 नकद सहित जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री जब्त की है।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी एक घर में बैठकर ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने दबिश देकर सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान ₹18,800 नकद और जुआ खेलने की सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध/संबंधित जुआ अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
23 जुलाई / मंथन मित्तल



