Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एनएसयूआई व युकां नेता बीच रास्ते से लिए गए हिरासत में
    कोरबा

    (कोरबा) एनएसयूआई व युकां नेता बीच रास्ते से लिए गए हिरासत में

    By Vinod Mittal07/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा प्रवास पर आए प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री अरुण साव को युवा कांग्रेस और एनएसयूआई द्वारा काला झंडा दिखाने का निर्णय लिया गया। इनके पदाधिकारियों को पुलिस ने बीच रास्ते से हिरासत में ले लिया। छात्र नेताओं ने इसे दमनकारी नीति बताते हुए कहा है कि छात्रों की आवाज को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। उनकी आवाज अपने अधिकारों के लिए और बुलंद होगी। छात्रों पर अन्याय और अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    गौरतलब है कि दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और कथित बर्बरतापूर्ण रवैये का आरोप लगा तथा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई झड़प के विरोध में युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं में नाराजगीं है। 23 जुलाई को कोरबा प्रवास पर पहुँचे छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के खिलाफ उग्र प्रदर्शन व मंत्री को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए एनएसयूआई प्रदेश महासचिव विशाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रवाना हुए। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान ही मानिकपुर चौकी प्रभारी एसआई परमेश्वर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते से हिरासत में लिया।
    विरोध दर्ज कराने के लिए नारेबाजी करते हुए काले कपड़े पहन कर निकले एनएसयूआई और युकां कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर मानिकपुर चौकी में बिठाया गया है। मुख्य रूप से ​एनएसयूआई प्रदेश महासचिव विशाल सिंह राजपूत सहित प्रतीक पांडे, भानु भगत, आशीष बंजारे, नवनीत सिंह, हर्ष डहरिया, अरविंद राठौर, मनोहर, आनंद चौहान, महेंद्र सिंह आदि को हिरासत में लिया गया।
    * लोकतंत्र में दमन नहीं, संवाद होना चाहिए : युवा कांग्रेस
    ​ गिरफ्तारी के बाद युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उनका कहना है कि “काला झंडा दिखाना लोकतंत्र में विरोध जताने का एक संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीका है। इसके माध्यम से हम दिल्ली में छात्रों पर हुए पुलिसिया बल प्रयोग की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। दिल्ली में युवाओं और छात्रों के साथ जो बर्बरता हुई है, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।”

    23 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मानिकपुर पुलिस ने घर में जुआ खेलते 8 जुआरी को किया गिरफ्तार-₹18,800 नकद जब्त
    Next Article (कोरबा) भास्कर महतो के असमय निधन पर डॉ. चरणदास महंत ने जताया शोक

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.