Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) नरेंद्र देवांगन बने दुर्ग संभाग प्रभारी
    कोरबा

    (कोरबा) नरेंद्र देवांगन बने दुर्ग संभाग प्रभारी

    By Vinod Mittal07/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार और नगरीय निकाय प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अहम फैसला लेते हुए कोरबा के युवा जनप्रतिनिधि एवं संगठनकर्ता नरेंद्र देवांगन को भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ का दुर्ग संभाग प्रभारी तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति और नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक किशोर राय की अनुशंसा पर सौंपी गई है।
    नरेंद्र देवांगन लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरबा के जिला महामंत्री के रूप में उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और विधानसभा व लोकसभा चुनावों के दौरान संगठनात्मक रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हाल ही में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव में नरेंद्र देवांगन का निर्विरोध पार्षद चुना जाना उनकी जनस्वीकार्यता और मजबूत संगठनात्मक पकड़ का प्रमाण माना गया। पार्टी नेतृत्व ने उनके इसी अनुभव, सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें दुर्ग संभाग जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
    नियुक्ति की घोषणा के साथ ही कोरबा सहित प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने इसे संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाला निर्णय बताते हुए नरेंद्र देवांगन को शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि वे अपने संगठन कौशल, नेतृत्व क्षमता और सक्रिय कार्यशैली के बल पर नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में यह नियुक्ति केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि कोरबा के युवा नेतृत्व पर भाजपा के बढ़ते भरोसे का भी संकेत है। संगठन में लगातार सक्रियता, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के कारण नरेंद्र देवांगन को मिली यह जिम्मेदारी जिले के राजनीतिक परिदृश्य में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    11 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) भारत विकास परिषद द्वारा किया गया रक्तदान शिविर आहूत
    Next Article (कोरबा) मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद की 26.65 लाख रुपये की राशि हितग्राहियों को वितरित करने दिए निर्देश

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    09/25/2026

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    09/25/2026

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    09/25/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/25/2026

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा टल गया। गेवरा…

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    (कोरबा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने ग्राम तुमान की जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.