* लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
कोरबा (मंथन) अखिल भारतीय स्तर पर शिक्षा चिकित्सा और अन्य गतिविधियों के लिए काम करने वाले संगठन भारत विकास परिषद की जिला इकाई ने कोरबा में रक्तदान शिविर आयोजित किया। जागरूक लोगों ने उपस्थिति दर्ज करने के साथ मानवता के लिए रक्तदान करने में अपनी रुचि दिखाई।
इस कैंप का आयोजन मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज के पास स्थित महाराणा प्रताप सभा भवन के परिसर में किया गया। परिषद के पदाधिकारी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करने के साथ किया। जिले के ब्लड बैंक की टीम ने यहां पर उपस्थिति दर्ज कराते हुए रक्तदाताओं को प्रक्रिया समझा इसके लाभ के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के हिसाब से रक्त प्राप्त किया गया।
कोरबा नगर और उपनगर क्षेत्र से परिषद के सदस्यों के अलावा उन लोगों ने इस शिविर में पहुंचकर ब्लड डोनेशन करने में गंभीरता दिखाई जो इसके महत्व से परिचित हैं। परिषद के द्वारा बताया गया कि शिविर के लिए कोई लक्ष्य तय नहीं किया गया है की कितने यूनिट रक्त की प्राप्ति यहां पर की जानी है लेकिन कोशिश यही है कि जो भी रक्त प्राप्त होगा, वह ब्लड बैंक को दिया जाएगा ताकि उसके माध्यम से जरूरतमंद की रक्षा की जा सके।
शिविर के आयोजन में भारत विकास परिषद के पदाधिकारी कमलेश यादव, महेश गुप्ता, धर्मेंद्र कुदेशिया, विष्णु शंकर मिश्रा, सिमरन कौर, सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी भूमिका निभाई।
11 जुलाई / मंथन मित्तल



