कोरबा (मंथन) कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय, कोरबा ने मुख्यमंत्री एवं मंत्री स्वेच्छानुदान मद (वित्तीय वर्ष 2025-26) के तहत स्वीकृत राशि पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए संबंधित तहसीलदारों को निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर की ओर से आदेश जारी कर राशि वितरण के बाद उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) और पावती तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री एवं मंत्री स्वेच्छानुदान मद के तहत स्वीकृत राशि पहले ही 23 जून को चेक क्रमांक 520053 के माध्यम से संबंधित तहसीलों के खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। अब तहसीलवार सूची के अनुसार हितग्राहियों को राशि वितरित की जाएगी।
तहसील हितग्राहियों की संख्या स्वीकृत राशि
* कोरबा 3,25,000
* कटघोरा 14,60,000
* पाली 11,80,000
* कुल 26,65,000
जारी अधिकृत आदेश में कहा गया है कि संबंधित तहसीलदार निर्धारित सूची के अनुसार सभी पात्र हितग्राहियों को राशि का वितरण सुनिश्चित करें। वितरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद पावती एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) तत्काल कलेक्टर कार्यालय को भेजना अनिवार्य होगा।
11 जुलाई / मंथन मित्तल



