Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जिले में अल्प वर्षा की आशंका के मद्देनजर कृषि विभाग ने दी कम अवधि की धान बोने की सलाह
    कोरबा

    (कोरबा) जिले में अल्प वर्षा की आशंका के मद्देनजर कृषि विभाग ने दी कम अवधि की धान बोने की सलाह

    By Vinod Mittal07/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कम अवधि वाली धान बनेगी किसानों का सहारा
    कोरबा (मंथन) मानसून की अनिश्चित चाल और जून माह में सामान्य से कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को कम व मध्यम अवधि में पकने वाली उन्नत धान किस्मों का चयन करने की सलाह दी है। कृषि विभाग का मानना है कि बदलते मौसम, वर्षा के असमान वितरण तथा अल्प वर्षा की संभावना के मद्देनजर कृषको को पारंपरिक लंबी अवधि वाली फसलों पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय जोखिम कम करने वाली कृषि रणनीति अपनानी चाहिए।
    राज्य शासन द्वारा भी किसानों के लिए आकस्मिक कृषि कार्य योजना तैयार की गई है, जिसमें कम अवधि वाली फसलों और जल संरक्षण उपायों पर विशेष जोर दिया गया है। जून माह लगभग सूखा बीतने के बाद किसान अब जुलाई की बारिश पर उम्मीद लगाए हुए हैं। कई क्षेत्रों में रोपाई का कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है, जबकि जिन किसानों ने खेत तैयार कर लिए हैं, वे पर्याप्त वर्षा का इंतजार कर रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में कम अवधि वाली धान किस्मों का चयन किसानों को संभावित नुकसान से बचा सकता है। कृषि विभाग के अनुसार मौसम में लगातार बदलाव, कभी अत्यधिक वर्षा तो कभी लंबे अंतराल तक सूखे जैसी स्थिति अब सामान्य होती जा रही है। ऐसे में 110 से 125 दिन में तैयार होने वाली उन्नत धान किस्में किसानों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। इन किस्मों की फसल जल्दी तैयार होने के साथ ही कम पानी की स्थिति में भी अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन करती है।
    कृषि विभाग ने कृषको से अपील की है कि वे कृषि विस्तार अधिकारियों से संपर्क कर अपने क्षेत्र और भूमि की स्थिति के अनुरूप बीज व फसल का चयन करें। साथ ही उपलब्ध वर्षा जल का अधिकतम संरक्षण तथा मौसम आधारित सलाह का पालन कर खेती में जोखिम कम करें। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे केवल धान पर निर्भर न रहें। ऊंची भूमि वाले क्षेत्रों में अरहर, उड़द, मूंग, तिल, सोयाबीन तथा अन्य दलहनी-तिलहनी फसलों को भी प्राथमिकता दें। इससे वर्षा कम होने की स्थिति में नुकसान की संभावना कम होगी और किसानों की आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार जहां पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है, वहां रोपा पद्धति के स्थान पर सीधे बुवाई की तकनीक अपनाई जा सकती है। इससे सिंचाई जल की बचत होती है तथा श्रम लागत भी कम आती है। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मौसम आधारित कृषि सलाह का पालन करने पर भी जोर दिया गया है।
    * जुलाई की बारिश पर टिकी उम्मीद
    मौसम विभाग ने जुलाई माह में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून के सक्रिय होने और अच्छी वर्षा की संभावना जताई है। इससे कोरबा जिले के किसानों में भी उम्मीद जगी है कि कृषि कार्यों में तेजी आएगी और रोपाई का रकबा बढ़ेगा।

    03 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 1 जुलाई से नई मजदूरी दरें प्रभावी
    Next Article (कोरबा) एसईसीएल सबस्टेशन बलगी में केबल लूट मामले के दो फरार कथित आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    08/03/2026

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    08/03/2026

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    08/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/03/2026

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    कोरबा (मंथन) विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में कोरबा अंचल के होटल…

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    (कोरबा) मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा गायब की अफवाह से फैली सनसनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.