कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम बांकीमोंगरा पुलिस ने एसईसीएल सबस्टेशन बलगी में हुए केबल लूट मामले के दो फरार कथित आरोपी को गिरफ्तार किया है। विगत 25 मई को एसईसीएल बलगी प्रधान सुरक्षा प्रहरी संजय कुमार पिता स्व. समयलाल लदेर उम्र 40 साल साकिन जेठुदफाई थाना बांकीमोंगरा ने लिखित आवेदन पत्र पेश कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया था।
23 मई 2026 को लगभग 1:30 बजे बलगी सब स्टेशन में चोरों के द्वारा बलात प्रवेश कर गाली-गलौच, मारपीट कर पाईप एवं केबल चोरी कर ले गये तथा जान से मारने की धमकी दी। पाईप एंगल को बाउण्ड्रीवाल के बाहर छोड़ दिया। केबल 100 मीटर कीमती लगभग 4000 रूपये चोरी कर ले गये थे। रिपोर्ट पर अपराध क्र. 114/2026 धारा 331(3), 296, 351(3), 305, 309 (8), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वही घटना की की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। विवेचना दौरान दो कथित आरोपी व 1 अपचारी बालक को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। अन्य 02 कथित आरोपी घटना दिनांक से फरार थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
03 जुलाई / मंथन मित्तल



