कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार जिला कोरबा कराते डू स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने रविवार को ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी में कलर बेल्ट एग्जाम कराया। इसमें येलो बेल्ट, ऑरेंज बेल्ट, ग्रीन बेल्ट का एग्जाम में डीएमसी के कुल 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने काता, कुमीते, डेमो फाइट्स में प्रदर्शन किया।
परीक्षा मुख्य पर्यवेक्षक ब्लैक बेल्ट व एनआईएस कोच प्रेमराज बंजारे के मार्गदर्शन में हुई। येलो बेल्ट में याशिका राठौर, इच्छा राठौर, वंश राठौर, खुशाल राठौर, तृषा गढ़वाल, गौरांश उरांव, अफीफा फातमा, विभा मिश्रा, आर्यन सिंह, चिन्मय साहू, अंश चंद्रा, समर्थ अग्रवाल, मोनिश कंवर, आराध्या खुंटेश्वर, जहां मानिकपुरी, योहांश जोशी, कृशिका यादव शामिल हुए। ऑरेंज बेल्ट में शिवांश सोनी, गौरी कर्ष, यांश कर्ष, अनुप्रीत सिन्हा शामिल रहे। ग्रीन बेल्ट में फ्रांसिस कुजूर, मो फरहान रजा, संपदा सक्सेना शामिल रहे।
कार्यक्रम में कोरबा कराते डू स्पोर्ट्स के अध्यक्ष अविनाश बंजारे, उपाध्यक्ष व डीएमसी डायरेक्टर अजीत कुमार शर्मा, टेक्निकल डायरेक्टर रूपेश सिंह, सहायक कोच अनुज अग्रवाल, महिला कोच प्रीति चौहान, देवराज गोगई, अनीश कुमार खरे, हार्दिक दुरेजा, मुस्कान जायसवाल, मो. आरिफ, शेन एलेक्स, हर्ष यादव आदि सहित अन्य उपस्थित रहे।
29 जून / मंथन मित्तल



