Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ग्राम पंचायत पचरा के सचिव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप
    कोरबा

    (कोरबा) ग्राम पंचायत पचरा के सचिव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

    By Vinod Mittal06/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और स्थानांतरण की मांग
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत पचरा में पंचायत सचिव के कार्यों को लेकर ग्रामीणों का असंतोष अब खुलकर सामने आया है। ग्रामवासियों और पंच-उपसरपंचों ने जिला प्रशासन को आवेदन सौंपकर पंचायत सचिव पर वित्तीय अनियमितता, विकास कार्यों में पारदर्शिता की कमी तथा शासन की राशि के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
    साथ ही उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने मांग की गई है। आवेदन में कहा गया है कि पंचायत में पिछले कई वर्षों से पदस्थ सचिव के कार्यकाल के दौरान अनेक विकास कार्यों और खर्चों को लेकर ग्रामीणों के बीच लगातार सवाल उठते रहे हैं। आरोप है कि पंचायत स्तर पर किए गए कई कार्यों की जानकारी ग्रामसभा और आम नागरिकों को समय पर उपलब्ध नहीं कराई जाती, जिससे योजनाओं और खर्चों की पारदर्शिता प्रभावित हो रही है।
    ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में आय-व्यय का स्पष्ट विवरण सार्वजनिक नहीं किए जाने से लोगों में संदेह की स्थिति बनी हुई है। शिकायत में पंचायत क्षेत्र में कराए गए विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उनकी गुणवत्ता और लागत पर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने पाइपलाइन विस्तार, सार्वजनिक स्थलों पर निर्माण कार्य, पंचायत भवन से जुड़े कार्यों तथा अन्य विकास योजनाओं की जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि कई कार्यों में वास्तविक स्थिति और अभिलेखों में दर्ज जानकारी के बीच अंतर दिखाई देता है, जिससे वित्तीय अनियमितताओं की आशंका बलवती होती है। आवेदनकर्ताओं का यह भी कहना है कि कुछ कार्य अधूरे हैं, जबकि रिकॉर्ड में उन्हें पूर्ण दर्शाए जाने की चर्चा गांव में हो रही है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ी है। लोगों का मानना है कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ सही तरीके से ग्रामीणों तक पहुंच सके। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की सूक्ष्म एवं निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित अभिलेखों का परीक्षण करने तथा आरोपों की पुष्टि होने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही पंचायत में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सचिव के स्थानांतरण की मांग भी उठाई गई है।

    29 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 50 खिलाड़ियों का ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी में हुई कलर बेल्ट परीक्षा
    Next Article Next Post

    Related Posts

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    07/28/2026

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    07/28/2026

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    07/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/28/2026

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    कोरबा (मंथन) यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र…

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    (कोरबा) अजय का सीआईएसएफ में चयन होने पर उसके ग्राम लौटने पर किया गया आत्मीय स्वागत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.