कोरबा (मंथन) लायंस क्लब ऑफ बालको का शपथ ग्रहण समारोह साईं मंगलम होटल बालको में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में लायंस क्लब ऑफ बालको के अध्यक्ष लव कुमार, सचिव सुशील मिश्रा, कोषाध्यक्ष अतुल ने पद की शपथ ली और क्लब के सेवाभावी कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
शपथ ग्रहण समारोह सेवा, समर्पण और नेतृत्व की भावना से ओत-प्रोत रहा। क्लब के पदाधिकारियों ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेफ विजय अग्रवाल, एमजेएफ रिपुदमन पुसरी, पीएमजेफ पवन मलिक, अनिल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, राजेन्द्र तिवारी सहित रीजन के विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी, लायंस क्लब बालको के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में शपथ ली।
29 जून / मंथन मित्तल



