Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जिले में रोगी सहायता समूह की पहली जिला स्तरीय बैठक आयोजित
    कोरबा

    (कोरबा) जिले में रोगी सहायता समूह की पहली जिला स्तरीय बैठक आयोजित

    By Vinod Mittal06/24/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सिकल सेल और बाल-मधुमेह पर जागरूकता बढ़ाने दिया जोर
    कोरबा (मंथन) जिला स्वास्थ्य समिति, कोरबा द्वारा जिला पंचायत सभागार में रोगी सहायता समूह की प्रथम जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बढ़ रही गैर-संचारी बीमारियों, विशेष रूप से सिकल सेल रोग एवं बाल-मधुमेह (जुवेनाइल डायबिटीज) के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर पहचान सुनिश्चित करना तथा प्रभावित बच्चों और उनके परिवारों को बेहतर उपचार एवं सहयोग उपलब्ध कराना रहा।
    उक्त कार्यक्रम में कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सिकल सेल और बाल-मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, सही उपचार और सामुदायिक सहयोग के माध्यम से इन रोगों से प्रभावित बच्चों का जीवन बेहतर बनाया जा सकता है।
    बैठक के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सिकल सेल रोग और बाल-मधुमेह के कारणों, लक्षणों, रोकथाम, समय पर जांच एवं उपचार की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही रोगी सहायता समूहों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। विशेषज्ञों ने बताया कि ऐसे समूह मरीजों और उनके परिजनों को मानसिक, सामाजिक एवं चिकित्सकीय सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए यह भी बताया गया कि गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान और निरंतर निगरानी से गंभीर जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक संगठनों और स्थानीय समुदायों के बीच समन्वय आवश्यक है।
    महापौर संजू देवी राजपूत ने जिला स्वास्थ्य समिति, स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ तथा सहयोगी संस्थाओं द्वारा शुरू की गई इस पहल को सराहनीय बताते हुए सभी आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने चाहिए।
    बैठक में स्थानीय पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, सिकल सेल नोडल अधिकारी डॉ. रात्रे, यूनिसेफ के डॉ. अक्षय तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सा विशेषज्ञ, रोगी सहायता समूहों के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    24 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिली कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी
    Next Article (कोरबा) जिला पंचायत सीईओ ने किया गोबर गैस संयंत्रों एवं आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

    Related Posts

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    07/31/2026

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    07/31/2026

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक…

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.