Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जिला पंचायत सीईओ ने किया गोबर गैस संयंत्रों एवं आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
    कोरबा

    (कोरबा) जिला पंचायत सीईओ ने किया गोबर गैस संयंत्रों एवं आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

    By Vinod Mittal06/24/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा दिनेश कुमार नाग ने जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक दौरा कर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्थापित गोबर गैस संयंत्रों एवं निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    सीईओ श्री नाग ने ग्राम पंचायत बिंझरा में स्थापित गोबर गैस संयंत्र का निरीक्षण कर हितग्राहियों से संयंत्र के संचालन की जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों, सरपंच एवं सचिव को नियमित रूप से गोबर डालने तथा संयंत्र का सतत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    ग्राम महोरा एवं ग्राम पंचायत भांवर में स्थापित गोबर गैस संयंत्रों के निरीक्षण के दौरान सीईओ ने गैस कनेक्शन में आवश्यक सुधार कराने तथा संयंत्रों के नियमित संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोबर गैस संयंत्र स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कोनकोना में निर्माणाधीन एफएसटीपी- फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का भी अवलोकन किया गया। श्री नाग ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
    ग्राम पंचायत मानिकपुर में स्थापित गोबर गैस संयंत्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संयंत्र के नियमित उपयोग, गोबर की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा तकनीकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। सीईओ श्री नाग ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
    निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी- उपरोड़ा भूपेंद्र सोनवानी, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) विमल धीरही, जिला सलाहकार दीप सरकार, जीवन यादव सहित संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    24 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिले में रोगी सहायता समूह की पहली जिला स्तरीय बैठक आयोजित
    Next Article (कोरबा) डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को नमन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.