Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) उरगा में महिला मोर्चा का भव्य परिचयात्मक सम्मेलन हुआ संपन्न
    कोरबा

    (कोरबा) उरगा में महिला मोर्चा का भव्य परिचयात्मक सम्मेलन हुआ संपन्न

    By Vinod Mittal06/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * नारी शक्ति ने सजाई विकास की रंगोली
    कोरबा (मंथन) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उरगा मंडल द्वारा एक भव्य परिचयात्मक बैठक एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगोली, भाषण प्रतियोगिता तथा पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
    कार्यक्रम महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा विभा अवस्थी के आह्वान, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के दिशा-निर्देशन तथा भाजपा उरगा मंडल अध्यक्ष किशन साव के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती भुवनेश्वरी कंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा प्रीति स्वर्णकार उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर समाज में जागरूकता का विस्तार करें।
    कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला मंत्री शैलजा रंगारी, सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती दुर्गा देवी जायसवाल, सोशल मीडिया सहप्रभारी सुश्री अनीता प्रसाद सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सुंदर रंगोलियों के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को साकार रूप दिया, वहीं पौष्टिक आहार प्रदर्शनी ने स्वस्थ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मोदी सरकार की उपलब्धियों, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे।
    बैठक में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा भुवनेश्वरी कंवर, ननकी बाई, अंजू पोर्ते, दुर्गा कंवर सहित मंडल की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, संगठनात्मक ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से ओतप्रोत रहा। उपस्थित महिलाओं ने विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। महिला मोर्चा की इस परिचयात्मक बैठक ने न केवल संगठनात्मक एकता को मजबूती प्रदान की, बल्कि महिलाओं के नेतृत्व और सामाजिक सहभागिता का सशक्त संदेश भी दिया।

    23 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां लेकर गांव-गांव पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता
    Next Article (कोरबा) प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिली कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.