Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां लेकर गांव-गांव पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता
    कोरबा

    (कोरबा) मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां लेकर गांव-गांव पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता

    By Vinod Mittal06/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * हरदीबाज़ार मंडल में चला व्यापक जनसंपर्क अभियान
    कोरबा (मंथन) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत हरदीबाज़ार मंडल में व्यापक जनसंपर्क अभियान का सफल आयोजन किया गया। अभियान के दौरान भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव पहुंच प्रबुद्धजनों का सम्मान किया और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई।
    भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार हरदीबाज़ार मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी एवं मंडल महामंत्री अमरनाथ कौशिक के नेतृत्व में यह अभियान आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत पथर्री, कोरबी, धतुरा एवं मूडापार ग्रामों में जनसंपर्क कर समाज के प्रबुद्ध एवं सम्मानित नागरिकों से मुलाकात की गई।
    कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर, आधारभूत संरचना के विकास तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। जनसंपर्क के दौरान नागरिकों ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया।
    अभियान के दौरान प्रबुद्धजन के रूप में जगन्नाथ कौशिक, डॉ. रामशरण राठौर, जगजीवन सिंह राठौर, जयनारायण कौशिक (समाज प्रमुख), सेवानिवृत्त सीआईएसएफ अधिकारी त्रिलोचन राठौर, वीरेंद्र सिंह ठाकुर (समाजसेवी), टिकानंद पांडे, द्वारिका राठौर (बैगा) एवं सत्यनारायण पांडेय का सम्मान किया गया। सभी प्रबुद्धजनों ने राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी और विकास योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के इस प्रयास की सराहना की।
    कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री अमरनाथ कौशिक, भाजयुमो महामंत्री केशु कश्यप, भाजयुमो मंत्री गुलशन टेकाम, मीडिया प्रभारी डेविड कौशिक, लखन राठौर, गोपाल कौशिक, सुमित सूर्यवंशी, शिवम सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    जनसंपर्क अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। पूरे अभियान के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला तथा लोगों ने विकास और सुशासन के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों की खुलकर प्रशंसा की। अभियान ने संगठन और समाज के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य किया।

    23 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पतंजलि उत्पादों के नए केंद्र, टी.पी. नगर में “लक्ष्मी ट्रेडर्स” का हुआ भव्य शुभारंभ
    Next Article (कोरबा) उरगा में महिला मोर्चा का भव्य परिचयात्मक सम्मेलन हुआ संपन्न

    Related Posts

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    07/31/2026

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    07/31/2026

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक…

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.