Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जिले में 22 घटनाओं पर तुरंत पहुंची 112 की टीम-24 घंटे में बचाई दो लोगों की जान
    कोरबा

    (कोरबा) जिले में 22 घटनाओं पर तुरंत पहुंची 112 की टीम-24 घंटे में बचाई दो लोगों की जान

    By Vinod Mittal05/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ सरकार की डायल 112 सेवा आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान, 112 की एक ही गाड़ी ने 22 घटनाओं में शामिल होकर मिसाल कायम की। इस दौरान टीम ने दो लोगों की जान भी बचाई।
    यह 112 वाहन कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिकपुर, कोतवाली और सीएसईबी चौकी क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहा। डायल 112 में तैनात आरक्षक प्यारे लाल भारद्वाज (833), आरक्षक तेज प्रकाश अजय (614), चालक मल्लू सिंह और चालक सूर्या साहू ने टीम भावना के साथ काम किया।
    सबसे गंभीर मामलों में से एक रात 8 से 10 बजे के बीच सामने आया। जहा नशे में एक पति-पत्नी आपस में लड़ रहे थे। बीच-बचाव करने आए पड़ोसी को पति ने बुरी तरह घायल कर दिया। 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, घायल को अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घर में रोज रात पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती है।
    इमलीडुग्गु फाटक के पास लूटपाट की सूचना पर भी 112 की टीम तत्काल पहुंची। वहीं, ओवर ब्रिज के नीचे हुए एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। 112 टीम ने समय पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि थोड़ी देर और होती तो उसकी जान जा सकती थी। इस प्रकार 112 ने दो अलग-अलग मामलों में लोगों की जान बचाई।
    कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 112 सेवा का भरपूर लाभ आमजन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कई सरकारी सेवाएं केवल औपचारिकता करती हैं, लेकिन 112 सूचना मिलते ही तीव्र गति से घटनास्थल पहुंचती है।
    सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने पुष्टि की कि कोतवाली क्षेत्र में केवल एक 112 गाड़ी है, जो लगातार कॉल अटेंड कर रही है। उन्होंने दुर्घटना के दो मामलों में पीड़ितों की जान बचने और लूट, मारपीट, सड़क दुर्घटना तथा पारिवारिक विवादों में 112 की भूमिका को सराहनीय बताया।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि 24 घंटे में 22 कॉल अटेंड करना इस सेवा की प्रभावशीलता को दर्शाता है। पुलिस के जवान बिना थके लोगों की मदद में जुटे हुए हैं।

    29 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिला पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के सहित कथित आरोपी को किया गिरफ्तार
    Next Article (कोरबा) सवारी ऑटो में माल परिवहन होने कलेक्टर से की गयी शिकायत

    Related Posts

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    08/03/2026

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    08/03/2026

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    08/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/03/2026

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    कोरबा (मंथन) विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में कोरबा अंचल के होटल…

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    (कोरबा) मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा गायब की अफवाह से फैली सनसनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.