कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक कथित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वाहन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में चोरी के वाहन मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने कथित आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस ने कथित आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 467/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की है। कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
29 मई / मंथन मित्तल



