Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन को मिल रही नई दिशा

    (कोरबा) भाषा विज्ञान से लेकर नासा में भी संस्कृत की मजबूत पकड़ : अधिवक्ता अशोक तिवारी

    (कोरबा) दीपका उपचुनाव में ऋषि सिदार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) भाजपा दीपका मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न
    कोरबा

    (कोरबा) भाजपा दीपका मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न

    By Vinod Mittal05/21/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क अभियान पर हुआ मंथन
    * दुरेना पंचायत के शिव शक्ति केंद्र में जुटे भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
    * संगठन मजबूती पर दिया गया जोर
    कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम में भारतीय जनता पार्टी दीपका मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्र शिव शक्ति केंद्र दुरेना पंचायत में संगठनात्मक बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
    बैठक में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति उपस्थित रहे। उनके साथ शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजक दीपक कुमार, सहसंयोजक लक्ष्मण दास महंत, बूथ अध्यक्ष कन्हैया यादव, बूथ अध्यक्ष श्रीमती अंबिका कंवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    उक्त बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा आधार उसका मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और आमजन से सतत संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की भूमिका निभाता है।
    शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजक दीपक कुमार ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित एवं समाज सेवा की भावना से कार्य कर रहा है और इसी समर्पण के बल पर पार्टी निरंतर जनता का विश्वास जीत रही है।
    सहसंयोजक लक्ष्मण दास महंत ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम तैयार करना पार्टी की प्राथमिकता है। वहीं बूथ अध्यक्षों ने क्षेत्र की संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसंपर्क कार्यों की जानकारी साझा की।
    बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

    21 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 25 लाख के चेक बाउंस मामले में आरोपी की अपील खारिज
    Next Article (कोरबा) भारत विकास परिषद की शाखा शक्ति स्वरूपा द्वारा किया गया प्रशांति वृद्धाश्रम में विशेष सेवा कार्य

    Related Posts

    (कोरबा) जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन को मिल रही नई दिशा

    06/04/2026

    (कोरबा) भाषा विज्ञान से लेकर नासा में भी संस्कृत की मजबूत पकड़ : अधिवक्ता अशोक तिवारी

    06/04/2026

    (कोरबा) दीपका उपचुनाव में ऋषि सिदार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    06/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/04/2026

    (कोरबा) जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन को मिल रही नई दिशा

    * भिलाई बाजार मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न * बूथ सशक्तिकरण पर विशेष जोर कोरबा…

    (कोरबा) भाषा विज्ञान से लेकर नासा में भी संस्कृत की मजबूत पकड़ : अधिवक्ता अशोक तिवारी

    (कोरबा) दीपका उपचुनाव में ऋषि सिदार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    (कोरबा) राष्ट्रीय जूनियर किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन-जीते 4 पदक

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.