Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 हेतु 13 जून शाम 2:00 बजे तक होंगी नाम वापसी

    (कोरबा) श्री अग्रसेन नवयुवक मंच एवं अग्रवाल सभा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर 14 जून को आहूत

    (कोरबा) बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ग्राम कुदमुरा में कैरियर गाइडेंस सेमिनार का सफल आयोजन
    कोरबा

    (कोरबा) ग्राम कुदमुरा में कैरियर गाइडेंस सेमिनार का सफल आयोजन

    By Vinod Mittal05/21/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * विद्यार्थियों को मिली उज्ज्वल भविष्य की दिशा
    कोरबा (मंथन) राठिया कंवर विकास समिति कोरबा के सौजन्य से कुदमुरा में कक्षा 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कैरियर गाइडेंस सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती रचना महेश राठिया (सरपंच), दुर्गा प्रसाद राठिया (ग्राम पटेल), नीरज मिश्रा (SMDC अध्यक्ष) तथा समिति के विद्वतजनों सर्वश्री दुबराज राठिया, रामलाल राठिया, मनमोहन सिंह राठिया, करम सिंह राठिया, यादन सिंह राठिया, सागर सिंह राठिया एवं दुबराज सिंह कंवर के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।
    कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर पूजन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
    सेमिनार में विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उनके भविष्य निर्माण हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। रामलाल राठिया ने 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को कला, विज्ञान, कॉमर्स एवं एग्रीकल्चर संकाय का चयन अपनी रुचि अनुसार करने तथा आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक जैसे तकनीकी क्षेत्रों में अध्ययन कर रोजगार प्राप्त करने की जानकारी दी।
    सागर सिंह राठिया ने कृषि संकाय एवं PAT परीक्षा के माध्यम से कृषि क्षेत्र में कैरियर निर्माण की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं दुबराज सिंह राठिया ने विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को NEET के माध्यम से MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, नर्सिंग एवं वेटरनरी जैसे क्षेत्रों में अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कोर्स जैसे BPT, BMLT एवं B.Sc. रेडियोलॉजी के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की।
    उन्होंने PCM विषय के विद्यार्थियों को JEE Main एवं Advance परीक्षा के माध्यम से IIT में प्रवेश लेकर कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, डाटा साइंस, AI, आर्किटेक्चर, डिफेंस सर्विस, मर्चेंट नेवी एवं कमर्शियल पायलट जैसे क्षेत्रों में कैरियर बनाने के अवसर बताए। करम सिंह राठिया ने कला संकाय के विद्यार्थियों को शिक्षक, व्याख्याता, प्रोफेसर बनने तथा CGPSC एवं UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी संबंधी जानकारी दी। यादन सिंह राठिया ने कॉमर्स विषय से CA एवं शिक्षण क्षेत्र में संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
    मनमोहन सिंह राठिया ने SSC के माध्यम से विभिन्न शासकीय विभागों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी की नौकरियों के अवसरों की जानकारी विद्यार्थियों को दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच रचना महेश राठिया ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से विशेषज्ञों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को जीवन में अपनाने की अपील की। ग्राम प्रमुख दुर्गा प्रसाद राठिया ने विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ संस्कारयुक्त एवं निष्कलंक जीवन जीने का संदेश दिया।
    भाजपा प्रदेश अजजा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह राठिया ने RKVS टीम कोरबा को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की नई दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम को उपसरपंच मोंगरा यादव, पंच गीता यादव एवं SMDC अध्यक्ष नीरज मिश्रा ने भी संबोधित किया।
    कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य रागिनी रात्रे ने किया तथा इसे विद्यार्थियों के भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता दुबराज सिंह कंवर एवं नरेशचंद्र पटेल ने किया।

    21 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मुआवजा बांटने व परिसंपत्तियों को नष्ट करने पश्चात भी संजय नगर अंडरपास का काम नहीं हो पा रहा शुरू
    Next Article (कोरबा) नहीं सुधरा क्षतिग्रस्त यातायात सिग्नल

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 हेतु 13 जून शाम 2:00 बजे तक होंगी नाम वापसी

    06/13/2026

    (कोरबा) श्री अग्रसेन नवयुवक मंच एवं अग्रवाल सभा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर 14 जून को आहूत

    06/13/2026

    (कोरबा) बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध

    06/13/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202685 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202650 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/13/2026

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 हेतु 13 जून शाम 2:00 बजे तक होंगी नाम वापसी

    * कुल 24 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र कोरबा (मंथन) कोरबा प्रेस क्लब के सत्र…

    (कोरबा) श्री अग्रसेन नवयुवक मंच एवं अग्रवाल सभा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर 14 जून को आहूत

    (कोरबा) बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध

    (कोरबा) एएसआई के घायल पुत्र ने उपचार के दौरान तोड़ा दम-कुछ कथित आरोपी हिरासत में

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.