Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मुआवजा बांटने व परिसंपत्तियों को नष्ट करने पश्चात भी संजय नगर अंडरपास का काम नहीं हो पा रहा शुरू
    कोरबा

    (कोरबा) मुआवजा बांटने व परिसंपत्तियों को नष्ट करने पश्चात भी संजय नगर अंडरपास का काम नहीं हो पा रहा शुरू

    By Vinod Mittal05/21/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला प्रशासन और रेलवे की समान भागीदारी से तैयार की गई संजय नगर अंडरपास की योजना अब तक परवान चढ़ती नजर नहीं आ रही है। 31 करोड़ की लागत से रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर पास बनाया जाना है। भाजपा सरकार के गठन के बाद इस मामले में विचार किया गया और अगली कार्यवाही की गई। परियोजना के आसपास दायरे में आ रहे लोगों को मुआवजा बांटने और परिसंपत्तियों को नष्ट करने के बाद भी अंडरपास का काम रेलवे के लचर रवैये के कारण शुरू नहीं हो सका है। स्थिति यह है कि राज्य सरकार की ओर से संबंध बनाने और पत्राचार के बाद भी रेलवे के अधिकारी सुस्त बैठे हैं।
    दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के अंतर्गत कोरबा शहर में संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग से दिनभर यात्री और मालगाडियों के कारण अनेक मौके पर इसे बंद करना पड़ता है। ऐसे में आवागमन से जुड़ी चुनौतियों पेश आती है। दूसरे विकल्पों की कमी और हर रास्ते पर रेलवे क्रॉसिंग की उपस्थिति के कारण लोग परेशान होने का मजबूर हैं। दो वर्ष पहले प्रशासन की पहल पर रेलवे ने यहां पर अंडरपास बनाने की प्रस्ताव को इस शर्त के साथ सहमति दी की वह 50 फीसदी राशि वहन करेगा और इतनी राशि प्रशासन को देना होगा। 31 करोड़ की लागत वाले इस काम के लिए छत्तीसगढ़ सेतु निगम के कोरबा सबडिवीजन को एजेंसी बनाया गया है। उसके द्वारा जारी किए गए टेंडर में दुर्ग जिले के एक ठेकेदार ने पात्रता हासिल की। टेंडर की प्रक्रिया और दूसरी औपचारिकता पूरी होने के बाद भी अंडरपास का काम अब तक शुरू नहीं हो सका।
    राज्य सरकार की ओर से समन्वय में किसी प्रकार की कमी नहीं है। कामकाज जल्द शुरू करने के लिए उसने अपने प्रयासों को तेज किया है। इसीलिए निर्माण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अवैध कब्जों को हटाने के साथ ही प्रभावितों को क्षतिपूर्ति देने का काम किया गया। उम्मीद जताई जा रही थी कि नवंबर 2025 से सभी प्रकार के अवरोध को हटाने के साथ निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। बताया गया कि रेलवे के हिस्से की समस्याओं को दूर करने के लिए कई मौके पर सेतु निगम के द्वारा पत्राचार किया गया लेकिन कोई खास नतीजा नहीं आ सके। मौजूदा स्थिति में संबंधित इलाके में रेलवे के केवल से लेकर पोल शिफ्टिंग कराई जानी बाकी है। इसके लिए डिप्टी चीफ इंजीनियर से ब्रिज कारपोरेशन के ऑफिसर ने मुलाकात की और एक बार फिर इस मसले को लेकर पत्र दिया। उनके साथ अंडरपास निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट लेने वाली एजेंसी के संचालक भी यहां पहुंचे थे। कामकाज की आवश्यकता और प्रैक्टिकल आधार पर कई जटिलताओं को दूर करने के बारे में अवगत कराया गया और इसका हल निकालने की बात की गई। जवाब मिला की समय अनुसार पोल और केबल शिफ्टिंग के कार्य होंगे। यह कब तक हो पाएगा, इसके लिए समय सीमा नहीं बताई गई। इसलिए छत्तीसगढ़ ब्रिज कॉरपोरेशन भी संजय नगर अंडरपास के निर्माण कार्य शुरू होने को लेकर कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है।
    कोरबा के मामले में रेलवे फाटक आम लोगों के लिए समस्यामूलक बन चुके हैं। इसके पीछे दो कारण है। पहला यह कि कोयला रोड मालगाडियों के सतत परिवहन से रेलवे क्रॉसिंग को बार-बार बंद होना है और दूसरी बात यह की गाडियों के अटकने से फाटक कई घंटे जाम हो जाते हैं जिससे जनता परेशान होती है। रेलवे फाटक के आसपास के रास्तों पर दबाव बढने के साथ कई प्रकार की चुनौतियों से लोगों को जूझना पड़ता है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ रेलवे के लोको पायलट को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

    21 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) नियम के विरोध में जिले भर की बंद रही दवा दुकानें-सरकार तक पहुंचाया संदेश-उमेश सिरोठिया
    Next Article (कोरबा) ग्राम कुदमुरा में कैरियर गाइडेंस सेमिनार का सफल आयोजन

    Related Posts

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    08/03/2026

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    08/03/2026

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    08/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/03/2026

    (कोरबा) गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने जिले में एकजुट हुए गौसेवक-संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    कोरबा (मंथन) विश्व हिन्दू परिषद की गौसेवा शाखा के तत्वावधान में कोरबा अंचल के होटल…

    (कोरबा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन

    (कोरबा) विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन

    (कोरबा) मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बच्चा गायब की अफवाह से फैली सनसनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.