Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पीईकेबी एवं पीसीबी में पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन की सराहनीय पहल

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) वितरण कंपनी ने शुरू किया बकाया राजस्व वसूली अभियान
    कोरबा

    (कोरबा) वितरण कंपनी ने शुरू किया बकाया राजस्व वसूली अभियान

    By Vinod Mittal05/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) पावर सिटी कोरबा सहित जिले भर में बिजली उपभोक्ताओं की बड़ी संख्या ऐसी है जिस पर वर्तमान स्थिति में 405 करोड़ का बकाया है। इनमें सरकारी-गैर सरकारी विभाग से लेकर उद्योग और सामान्य उपभोक्ता शामिल है। वितरण कंपनी ने बकाया राजस्व वसूलने के लिए अभियान शुरू किया है। इसे जल्द ही और तेज किया जाना है।
    कोरबा जिले की कोरबा शहरी, कोरबा ग्रामीण और कटघोरा वितरण संभाग के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं से बकाया रकम वसूलने के मामले में विभाग की ओर से लगातार कार्यवाही की जा रही है। कुछ समय तक लोगों को अवगत कराने और उन्हें बकाया रकम जमा करने को कहा गया। इस बीच सरकार ने समाधान योजना लांच की। इसके माध्यम से लोगों की शिकायत को दूर करने का प्रयास किया गया। संपूर्ण बिल पर कुल पेनाल्टी को माफ करने और शेष बकाया पर स्लैबिंग व्यवस्था का विकल्प दिया गया। अलग-अलग स्तर पर लगाए गए कैंप में लोगों की बात सुनी गई। उनकी शंकाओं का समाधान करने के साथ तकनीकी स्तर पर भी बताया गया कि बिल में किसी प्रकार की त्रुटि है या फिर उन्होंने लंबे समय तक बिजली का उपयोग करने के बाद भुगतान करने में दिलचस्पी नहीं ली। अब वितरण कंपनी द्वारा जिले में नए अधिकारियों की पदस्थापना करने के बाद बकाया की रिकव्हरी के लिए प्रयास तेज किए गए हैं। विभाग का कहना है कि जितनी जल्द हो सके, कुल बकाया 405 करोड़ के बड़े हिस्से को हम अर्जित करना चाहेंगे। इसके लिए आज ही विभागीय अधिकारियों के साथ वृत्त कार्यालय में बैठक रखी गई।
    एसई वितरण कंपनी राजकुमार सोनकर ने बताया की पूर्ववर्ती समय में कोरबा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र को मिलाकर कुल बकाया 451 करोड़ था। सरकार की समाधान योजना लांच होने और इसके प्रति जागरूकता का वातावरण बनाने से 46 करोड़ की प्राप्ति बकायादारों से हुई। अबकी स्थिति में विभाग को 405 करोड़ रुपए वसूल करना है।

    15 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) वनकर्मियों ने पहले चरण में काली पट्टी लगाकर किया काम
    Next Article (कोरबा) भारत माला सड़क मार्ग पर अवैध रूप से अस्थायी सड़क बनाने का आरोप

    Related Posts

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पीईकेबी एवं पीसीबी में पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन की सराहनीय पहल

    06/06/2026

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    06/06/2026

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    06/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202681 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/06/2026

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर पीईकेबी एवं पीसीबी में पर्यावरण संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन की सराहनीय पहल

    * 14.52 हेक्टेयर में 36,315 पौधों का रोपण * अब तक 18 लाख से अधिक…

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.