कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के सिंघाली जंगल में लंबे समय से चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने दबिश दी। बांकीमोंगरा, दीपका और कटघोरा थाने की संयुक्त टीम ने जंगल में घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 11 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया।
* जंगल में सजता था जुए का फड़
बताया जा रहा है कि सिंघाली जंगल में जुए का फड़ लंबे समय से संचालित होने की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। सूचना के आधार पर तीन थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की और मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे लोगों को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस की अचानक दबिश से जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।
पुलिस ने उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कानूनी कार्यवाही की है। जंगल के भीतर चल रहे इस जुए के फड़ पर एक साथ तीन थानों की पुलिस की कार्यवाही से इलाके में चर्चा का माहौल है।
22 सितंबर / मंथन मित्तल





