कोरबा (मंथन) मुखबिर सूचना पर ग्राम पीपरकुंडा पाली में एक मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स के चालक के द्वारा भारी मात्रा में अंग्रेजी मादक द्रव्य पदार्थ का परिवहन कर अंग्रेजी मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री करना बताया गया। सूचना प्राप्त होने पर कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चौकी कोरबी द्वारा ग्राम पीपरकुंडा पाली घटना स्थल पर पहुंचकर, अंग्रेजी मादक द्रव्य पदार्थ रेड की कार्यवाही करने पर मौके में एक व्यक्ति मोटर सायकल के पास खड़ा था, जो पुलिस टीम को आता देख मौके से फरार हो गया। पीछा करने पर नहीं मिला। तद पश्चात घटना स्थल पर एक हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल एवं उक्त मोटर सायकल के पास ही 05 नग खाकी रंग के कागज का कार्टून में प्रत्येक कार्टून में 50-50 नग भरा, प्रत्येक की क्षमता 180-180 एमएल, कुल 250 नग अंग्रेजी मादक द्रव्य पदार्थ, मध्य प्रदेश निर्मित, जुमला कुल 45 लीटर जुमला कीमत 33750 रु एवं मोटर सायकल की कीमत करीब 20000 रु, जुमला कीमत 53750 रु रखा होना पाया गया। जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। जप्तशुदा मोटर सायकल का फरार चालक के संबंध में पता तलाश जारी है। आरटीओ से जप्त मोटर सायकल का परीक्षण बाद आरोपी के विरुद्ध विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
22 सितंबर / मंथन मित्तल





