Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    (कोरबा) जिले को मिली 12 नई संजीवनी एक्सप्रेस

    (कोरबा) बालको पुलिस ने सुनार और 2 कथित चोर को किया गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 27 अप्रैल को विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित
    कोरबा

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 27 अप्रैल को विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    By Vinod Mittal04/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले जिले के दो वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री रमेश पासवान और स्व. श्री विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा एक बड़ी सामाजिक पहल की जा रही है।
    जानकारी के अनुसार आगामी 27 अप्रैल सोमवार को प्रेस क्लब द्वारा इन दिवंगत पत्रकारों को भावांजलि अर्पित करने हेतु एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर टी.पी. नगर स्थित तिलक भवन कोरबा प्रेस क्लब में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्व. श्री बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अस्पताल अधीक्षक द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है।
    शिविर में सेवा देने वाले मुख्य चिकित्सक अंतर्गत कार्यक्रम के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी विभाग से डॉ. नितिन टोप्पो (सहायक प्राध्यापक), डॉ. ईशान (जूनियर रेजिडेंट), मेडिसिन विभाग डॉ. प्रितेश मसीह (सहायक प्राध्यापक), डॉ. लिजो टी. जॉन (जूनियर रेजिडेंट) उपस्थित रहेंगे। रक्तदान शिविर में रक्तदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए डॉ. राजेश कुमार (प्रदर्शक) के नेतृत्व में संतोष सिंह, उमा कर्ष, रोहित कश्यप और सूरज सिदार उपस्थित रहेंगे।
    कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य रहें स्व. श्री रमेश पासवान और स्व. श्री विजय सिंह ने आजीवन निष्पक्ष पत्रकारिता के जरिए समाज को आईना दिखाने का कार्य किया। उनकी याद में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना न केवल उन्हें सम्मान देना है, बल्कि मानवता की सेवा के उनके संकल्प को आगे बढ़ाना भी है। प्रेस क्लब ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे इस शिविर में सपरिवार शामिल होकर न केवल आयोजन के सहभागी बने बल्कि स्वयं और परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जाँच करा सकेंगे, साथ ही “रक्तदान महादान” के संकल्प के साथ किसी का जीवन बचाने में अपना बहुमूल्य योगदान भी दे सकेंगे।

    25 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) विद्वान सिंह मरकाम ने सामान्य सभा में 833 बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की मांग
    Next Article (कोरबा) शिवाय हॉस्पिटल और सीएसईबी के मध्य हुआ एमओयू

    Related Posts

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/2026

    (कोरबा) जिले को मिली 12 नई संजीवनी एक्सप्रेस

    04/29/2026

    (कोरबा) बालको पुलिस ने सुनार और 2 कथित चोर को किया गिरफ्तार

    04/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202660 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202645 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/29/2026

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार भारतमाला सड़क मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव किया गया।…

    (कोरबा) जिले को मिली 12 नई संजीवनी एक्सप्रेस

    (कोरबा) बालको पुलिस ने सुनार और 2 कथित चोर को किया गिरफ्तार

    (कोरबा) राखड़ डंपिंग को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.