Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) युवा मोर्चा कोसाबाड़ी मंडल कार्यसमिति घोषित
    कोरबा

    (कोरबा) युवा मोर्चा कोसाबाड़ी मंडल कार्यसमिति घोषित

    By Vinod Mittal04/24/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * संगठन को जमीनी स्तर पर मिली नई मजबूती
    * युवाओं में जबरदस्त उत्साह
    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में युवा मोर्चा कोसाबाड़ी मंडल कार्यसमिति की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुमोदन, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर की सहमति, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा की अनुशंसा तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष निहाल सोनी के मार्गदर्शन में की गई।
    घोषणा के साथ ही पूरे क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ गई है और युवा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसे भाजपा के जमीनी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने संदेश में कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की ऊर्जा का प्रमुख केंद्र है और इसकी सक्रियता से संगठन को नई दिशा मिलती है। उन्होंने नवगठित कार्यसमिति को बधाई देते हुए अपेक्षा जताई कि सभी पदाधिकारी पूर्ण समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
    कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर ने कहा कि मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए यह कार्यसमिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठित होकर कार्य करने और प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
    युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि यह कार्यसमिति युवाओं की शक्ति को संगठित कर समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना होगा।
    युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष निहाल सोनी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह टीम मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देगी और हर अभियान को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।
    इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में जोश और सक्रियता का माहौल है तथा आने वाले समय में संगठन की गतिविधियों में और तेजी देखने को मिलेगी। युवा मोर्चा की यह नई कार्यसमिति क्षेत्र में जनसंपर्क, सामाजिक सरोकार और संगठन विस्तार के लिए निर्णायक भूमिका निभाने को तैयार है।

    24 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Articleकलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज शासकीय आईटीआई रामपुर का विस्तृत निरीक्षण किया
    Next Article (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर हैलीपेड पर स्टंट कर रहे कथित युवको को किया गिरफ्तार -बाल-बाल बचे लोग

    Related Posts

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    08/02/2026

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    08/02/2026

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    08/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/02/2026

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ…

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी कक्षा के मेधावी छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.